विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Today 22nd September 2022: रामलीला में आज होगा सीता हरण का मंचन; जानें और क्या है खास

By Vipin KumarEdited By:
Published: Thu, 22 Sep 2022 07:54 AM (IST)

Jalandhar Today 22nd September 2022 शहर में जय महावीर क्लब बस्ती शेख की तरफ से रामलीला का मंचन जारी है। ...और पढ़ें

Jalandhar Today 22nd September 2022: शहर में आज हाेगा रामलीला का मंचन। (सांकेतिक तस्वीर)
Jalandhar Today 22nd September 2022: शहर में आज हाेगा रामलीला का मंचन। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Today 22nd September 2022: जय महावीर क्लब बस्ती शेख की तरफ से रामलीला का मंचन जारी है। इस क्रम में बुधवार को सीता हरण का मंचन किया जाएगा। इससे पूर्व रामलीला मंच पर विधिवत पूजन होगा। रामलीला की शुरुआत रात 10:30 बजे होगी। संस्था की तरफ से मिथक के विपरीत श्राद्ध पक्ष के दौरान रामलीला का मंचन करवाया जा रहा है।

राशन वितरण समारोह

लायंस भवन में राशन वितरण समारोह का आयोजन दोपहर 11 बजे होगा। यह राशन वितरण लायंस क्लब जालंधर की तरफ से आयोजित किया जाएगा।

- बैठक

सिख तालमेल कमेटी की बैठक संस्था के जीटी रोड पर स्थित कार्यालय में दोपहर 2 बजे होगी। इस दौरान संस्था की गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी।

- आदर्श नगर पार्क में आज लगाया जाएगा योगा कैंप

आदर्श नगर पार्क में वीरवार को योगा कैंप सुबह 6 बजे लगाया जाएगा। जिसमें योग साधकों को विभिन्न माध्यमों से योगासनों से असाध्य बीमारियों से निजात पाने के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही खानपान तथा जीवनशैली को स्वस्थ बनाने के गुर भी किए जाएंगे।

- हवन यज्ञ

मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 9 बजे से होगा।

- मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा।

- प्राचीन हनुमान मंदिर चौक सूदां में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 8 बजे होगा।

- प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 8 बजे से होगा।

- फ्री वैक्सिन कैंप

- 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में सुबह 9 बजे से होगा।