विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सचिन जैन हत्याकांडः व्यापारियों ने उठाई पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग, आर्थिक मदद के लिए डीसी को सौंपा ज्ञापन

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Thu, 22 Jul 2021 03:20 PM (IST)

वीरवार सुबह ट्रेडर्स फोरम का शिष्टमंडल विधायक बेरी एव डिप्टी कमिश्नर जालंधर को मिलने के बाद एडिशनल डिप्टी कमिश्नर द्वारा ...और पढ़ें

जालंधर के व्यापारियों ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर व्यापारी सचिन जैन की पत्नी के लिए मदद मांगी है। जागरण
जालंधर के व्यापारियों ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर व्यापारी सचिन जैन की पत्नी के लिए मदद मांगी है। जागरण

जागरण संवाददाता, जालंधर। सोढल रोड पर लुटेरों की ओर से करियाना कारोबारी सचिन जैन की हत्या किए जाने से आक्रोशित व्यापारियों ने वीरवार को उनकी पत्नी के लिए सरकारी नौकरी की मांग उठाई। सचिन जैन की पत्नी को सरकारी नौकरी और परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग के साथ ट्रेडर्स फोरम ने विधायक राजिंदर बेरी और डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थौरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की कॉपी मुख्यमंत्री पंजाब को ईमेल से भेज दी गई है।

वीरवार सुबह ट्रेडर्स फोरम का शिष्टमंडल विधायक बेरी एव डिप्टी कमिश्नर जालंधर को मिलने के बाद एडिशनल डिप्टी कमिश्नर द्वारा रखी गई बैठक में भी शामिल हुआ। शिष्टमंडल में रविंदर धीर के नेतृत्व में बलजीत सिंह आहलूवालिया, अमित सहगल, विपन प्रिंजा, अरुण बजाज, राकेश गुप्ता, विकास जैन एवं संदीप गांधी आदि शामिल थे। रविंदर धीर ने कहा कि ढीली कानून व्यवस्था के चलते सचिन जैन लुटेरों की गोली का शिकार बना और उसके बाद निजी अस्पतालों की मनमानी के चलते असमय मौत का ग्रास बन गया।  

रविंदर धीर ने कहा कि ट्रेडर्स फोरम की मांग है कि प्रभावित परिवार की उचित सहायता के साथ-साथ प्रशासन कानून व्यवस्था बहाल करे एवं निजी अस्पताल, जिन्होंने उस नौजवान को समय पर डॉक्टरी सहायता उपलब्ध नहीं कराई, उन पर भी एक्शन लिया जाए।

सचिन जैन हत्याकांड में हुई पुलिस की किरकिरी

सोमवार रात सोढल रोड पर दुकान के बाहर खड़े सचिन जैन को लुटेरों ने पैसे न देने पर गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें कई निजी अस्पतालों में ले जाया गया लेकिन वहां भर्ती नहीं किया गया। बाद में सचिन को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां मंगलवार तड़के उनकी मौत हो गई। निजी अस्पतालों पर इलाज और पुलिस पर कार्रवाई में सुस्ती का आरोप लगाते हुए बुधवार को व्यापारियों ने सचिन जैन के घरवालों के साथ कपूरथला रोड जाम करके कैंडल जलाकर प्रदर्शन किया था। 

यह भी पढ़ें - पंजाब की दगाबाज दुल्हनः ससुराल कर गई कंगाल, कनाडा जाकर पति को फोन पर कहा- तू मुझे पसंद नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।