Move to Jagran APP

Jalandhar Today 30th September 2022: शहर में आज होगा राम वनवास का मंचन; जानें और क्या है खास

मां अन्नपूर्णा मंदिर कोट किशन में जारी रामलीला के दौरान शुक्रवार को श्री राम वनवास का मंचन किया जाएगा। इसे लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजा दशरथ कैकई को अपना वचन वापस लेने का आग्रह करते हुए दिखाए जाएंगे।

By JagranEdited By: DeepikaPublished: Fri, 30 Sep 2022 08:04 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 08:04 AM (IST)
Jalandhar Today 30th September 2022: शहर में आज होगा राम वनवास का मंचन; जानें और क्या है खास
जालंधर में आज राम वनवास का मंचन होगा। (सांकेतिक चित्र)

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Today 30th September: शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 30 सितंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है.....

loksabha election banner

आज होगा राम वनवास का मंचन

मां अन्नपूर्णा मंदिर, कोट किशन में जारी रामलीला के दौरान शुक्रवार को श्री राम वनवास का मंचन किया जाएगा। इसे लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे पूर्व माता कैकई संवाद होगा। इसके बाद राजा दशरथ कैकई को अपना वचन वापस लेने का आग्रह करते हुए दिखाए जाएंगे।

रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट की बैठक

रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट की बैठक लिंक रोड स्थित कार्यालय में होगी। इस दौरान सहयोग देने वाले सदस्य क्लब को सहायता राशि का चेक जारी करेंगे। यह बैठक दोपहर 12 बजे होगी।

पौधारोपण कार्यक्रम

अलायंस क्लब जालंधर की तरफ से गुजराल नगर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे होगा। इस दौरान क्लब के प्रधान संजीव गंभीर और अन्य पदाधिकारी विशेष रुप से शामिल होकर पौधारोपण करेंगे।

हवन यज्ञ

शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हीरा गेट में सुबह 7 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 7:30 बजे से किया जाएगा।

भजन संध्या

सिद्ध शक्ति पीठ मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में भजन संध्या रात 7.30 बजे से होगी।

कीर्तन दरबार

गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में कीर्तन दरबार का आयोजन रात 8 बजे से होगा। इसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी शबद गायन के साथ हाजिरी लगाएंगे।

हड़ताल

डीसी आफिस कर्मचारी यूनियन द्वारा जारी रोष के तहत शुक्रवार को जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में प्रदर्शन सुबह 10 बजे से होगा।

यह भी पढ़ेंः- अमृतसर में आरओ ठीक करने के बहाने घर में घुसे लुटेरे, बच्चे को बंधक बना 25 लाख के गहने व नकदी लूट फरार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.