Move to Jagran APP

Jalandhar today : जालंधर में कांग्रेस नेता आज वितरित करेंगे मास्क व सेनिटाइजर, जानें शहर में और क्या रहेगा खास

Jalandhar today जालंधर में कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए नजर डालते हैं आज शुक्रवार 21 मई को नगर में आज क्या-क्या कहां-कहां होने वाला है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Fri, 21 May 2021 07:19 AM (IST)Updated: Fri, 21 May 2021 07:19 AM (IST)
सिविल अस्पताल में लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान सुबह 9 बजे से चलाया जाएगा।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार, 21 मई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

loksabha election banner

- जिला कांग्रेस व कांग्रेस नेता आज वितरित करेंगे मास्क व सेनिटाइजर

जिला कांग्रेस कमेटी तथा कांग्रेसी नेताओं की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 21 मई को रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड सहित शहर के विभिन्न इलाकों में सुबह 10 बजे से मास्क तथा सैनिटाइजर वितरित किए जाएंगे। इस दौरान लोगों को कोरोना महामारी से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

- वैक्सीन अभियान

सिविल अस्पताल में लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान सुबह 9 बजे से चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से मुक्ति पाने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

- सेनीटाइजर स्प्रे

कष्ट निवारण श्री बालाजी मंदिर बाजार शेखां की तरफ से सेनीटाइजर स्प्रे करने का अभियान सुबह 11 बजे से चलाया जाएगा। इस दौरान शहर के धार्मिक स्थानों में जाकर स्प्रे किया जाएगा।

- संकीर्तन

श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में मां बगलामुखी जयंती को लेकर संकीर्तन दोपहर 2 बजे से होगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.