Jalandhar Today 5th October: शहर में कई जगह हाेगा रावण दहन, जानिए और क्या है खास
Jalandhar Today 5th October शहर में बुधवार काे कई स्थानाें पर दशहरा मनाया जाएगा। इसकाे लेकर तैयारियां पूरी हाे गई हैं। दशहरे काे लेकर रामभक्ताें में उत्साह देखा जा रहा है। रावण मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों को अग्नि भेंट किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Today 5th October: शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 4 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है.....
शहर में दशहरा पर्व की रहेगी धूम
बुधवार को जिले ने करीब तीन दर्जन जगह पर दशहरा पर्व मनाया जाएगा रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों को अग्नि भेंट किया जाएगा। इसकाे लेकर रामभक्ताें में उत्साह देखा जा रहा है।
हवन यज्ञ
श्री हनुमान मंदिर चौक सूदा में हवन यज्ञ सुबह 6.30 बजे।
बाला जी की चौंकी
श्री कष्ट निवारण बाला जी मंदिर बाजार शेखा में बाला जी की चौंकी शाम सात बजे से।
शोभायात्रा
दशहरे के उपलक्ष्य में मास्टर तारा सिंह नगर में शोभायात्रा दोपहर 3 बजे से।
दशहरा पर्व शाम तीन बजे से
- श्रीराम लीला कमेटी मंदिर नौहरियां की तरफ से बर्ल्टन पार्क
- बस्ती शेख दशहरा ग्राउंड
- साईं दास स्कूल की ग्राउंड पटेल चौक
- गर्वनमेंट ट्रेनिंग कालेज की ग्राउंड, लाडोवाली रोड
- दोआबा कालेज की ग्राउंड
- माडल हाउस दशहरा ग्राउंड
- सेवा समिति दशहरा कमेटी नेता जी पार्क मास्टर तारा सिंह नगर
- रेलवे कालोनी पार्क
- मां भारती सेवा संघ का छोटी अयोध्या के सामने केंद्रीय सदन के पास
- जालंधर छावनी दशहरा ग्राउंड
- आदर्श नगर चौपाटी पार्की
- आदर्श नगर दशहरा वेलफेयर कमेटी गीता मंदिर के पीछे पार्क में
- श्री राम लीला दशहरा कमेटी का कैनाल रेस्ट हाउस ग्राउंड कपूरथला चौक
- ढन्न मोहल्ला ग्राउंड
- गुरु नानक पुरा से सटे बेअंत नगर
- बस्ती पीर दाद रोड
- फ्रेंड्स दशहरा कमेटी का अर्बन अस्टेट फेस-1
हाेशियारपुर में आज
आज दशहरा को लेकर जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसकाे लेकर तैयारियां लगभग पूरी हाे गई है। इसके साथ ही शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
टीकाकरण
होशियारपुर डिस्पेंसरी में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक लगाई जाएगी कोरोना रोधी वैक्सीन। काेराेना केस बढ़ने के बाद वैक्सीनेशन की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें-Dussehra 2022: लुधियाना में दशहरे पर सुरक्षा कड़ी, मेला स्थलाें पर फायर टेंडर तैनात; कई जगह रूट डायवर्ट