Move to Jagran APP

Jalandhar Today 22nd February, 2021: महेंद्र बाहरी बिरादरी के मेले में देश भर से जुटेंगे परिवार, जानिए जालंधर में आज क्या है खास

जालंधर में महेंद्र बाहरी बिरादरी का वार्षिक मेला सोमवार को बस्ती पीर दाद शेर सिंह कॉलोनी कपूरथला रोड में होगा। जानिए और क्या खास है जालंधर में आज। आइए नजर डालते हैं सोमवार 22 फरवरी को नगर में आज क्या-क्या कहां-कहां होने वाला है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 09:55 AM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 09:55 AM (IST)
आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार, 22 फरवरी को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार, 22 फरवरी को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

महेंद्रू बिरादरी का वार्षिक मेला

1- महेंद्र बाहरी बिरादरी का वार्षिक मेला सोमवार को बस्ती पीर दाद शेर सिंह कॉलोनी कपूरथला रोड में होगा। जिसमें देश भर से बिरादरी के परिवार जुटेंगे। इस दौरान जहां बिरादरी के सदस्य धार्मिक रस्में पूरी करेंगे वही कपिल कोहली एंड पार्टी द्वारा दोपहर 12 बजे खास प्रस्तुति दी जाएगी।

कीर्तन दरबार

2 - ऐतिहासिक अस्थान गुरुद्वारा 6वीं पातशाही में कीर्तन दरबार का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा। जिसमें रागी जत्थे के सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा।

क्रिकेट मैच

- रॉयल स्टॉप मैदान खांबरा में स्टार क्रिकेट ईगल क्रिकेट क्लब के बीच क्रिकेट मैच सुबह 10 बजे से होगा।

राशन वितरण

- श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में मासिक राशन वितरण समारोह दोपहर 1 बजे से होगा।

महाशिवरात्रि पर बैठक

- प्राचीन हनुमान मंदिर चौक सुधा में महाशिवरात्रि को लेकर बैठक का आयोजन दोपहर 3 बजे से होगा।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.