यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jalandhar Famous Tourist Place: पर्यटन का खजाना है जालंधर, इन 4 स्थानों पर जरूर करें विजिट
श्री देवी तालाब मंदिर जालंधर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक हैं। यहां हमेशा ही श्रद्धालुओं का तांता लगा ...और पढ़ें

दीपिका, जालंधर। Jalandhar Famous Tourist Place: पंजाब के मुख्य शहरों में से एक जालंधर ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। खेल उद्योग के साथ-साथ जालंधर में पर्यटन का भी बेहद अद्भुत खजाना है, जहां घूम कर आप खुद को रिलेक्स कर सकते हैं। तो आइए इस खबर के जरिए चार ऐसी जगहों के बारे में जानते हैं, जो घूमने लायक हैं।
श्री देवी तालाब मंदिर (Devi Talab Mandir)
श्री देवी तालाब मंदिर जालंधर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक हैं। यहां हमेशा ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। इस मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक है। भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक यह मंदिर लगभग 32 एकड़ में फैला हुआ है।
मंदिर का इतिहास माता सती से जुड़ा है। अगर आप घूमने के साथ-साथ मन की आध्यात्मिक शांति भी चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहद अच्छी जगह है। आप पूरे परिवार के साथ यहां पहुंच सकते हैं।
तलहन साहिब गुरुद्वारा (Gurudwara Talhan Sahib)
150 साल पुराने तलहन साहिब गुरुद्वारे की ख्याति दूर-दूर तक है। कहा जाता है कि इस गुरूद्वारे में हवाई जहाज चढ़ाने से लोगों की विदेश जाने की मनोकामना जल्द पूरी होती है। इसलिए इसे जहाजों वाला गुरुद्वारा भी कहा जाता है।
.jpg)
पुष्पा गुजराल साइंस सिटी (Pushpa Gujral Science City)
पुष्पा गुजराल साइंस सिटी घूमने के लिए बेहद शानदार जगह है। यहां आपको जानकारियों का खजाना मिलेगा और आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी। यहां आप विज्ञान की दुनिया के चमत्कारों से रूबरू हो सकते हैं। इसलिए कपूरथला स्थित पुष्पा गुजराल साइंस सिटी घूमने जाना सबसे बेहतर आइडिया रहेगा।
वंडरलैंड थीम पार्क (Wonderland Theme Park)
जालंधर से 12 किलोमीटर दूर स्थित वंडरलैंड पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहां हर आयु वर्ग के लोग आनंद उठा सकते हैं। यहां पर पानी की सवारी से लेकर डरावने घर, उड़ते ड्रैगन, रेन डांस फ्लोर, प्ले हाउस, नौकायन आदि शामिल हैं। अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यह एक अच्छी आप्शन हो सकती है।