Move to Jagran APP

जालंधर में बैंक पीओ पति ने दहेज के लिए दिव्यांग पत्नी को घर से निकाला, शादी के दो साल बाद भी नहीं बनाए शारीरिक संबंध

महिला ने बताया कि वह बचपन से ही गूंगी-बहरी है। उसका रिश्ता करीब 2 साल पहले बैंक में पीओ पद पर तैनात युवक से हुआ था। मां-बाप ने उसके नाम 25 लाख की एफडी की है। इसी पैसे के लिए उसने उसे घर से निकाल दिया था।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 05:30 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 05:30 PM (IST)
जालंधर में बैंक पीओ पति ने दहेज के लिए दिव्यांग पत्नी को घर से निकाला, शादी के दो साल बाद भी नहीं बनाए शारीरिक संबंध
दिव्यांग महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति पर केस दर्ज कर लिया है। सांकेतिक फोटो

जालंधर, जेएनएन। महानगर में तैनात एक बैंक प्रोबेशनरी अफसर की दिव्यांग पत्नी ने पति पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने, ताने मारने और दूसरी महिला से नाजायज रिश्ते होने के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे ताने मारता था। अलग-अलग नाम रखकर उसे चिड़ाता था। मामले की शिकायत के बाद जांच करते हुए पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि इस मामले में महिला के ससुर और ननद को क्लीन चिट दे दी गई है।

loksabha election banner

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह बचपन से ही गूंगी-बहरी है। उसका रिश्ता करीब 2 साल पहले बैंक में पीओ पद पर तैनात युवक से हुआ था। वह एक एक्सीडेंट में अपना हाथ खो चुका है। शादी में उसके घरवालों ने अपनी हैसियत के अनुसार खर्च भी किया। शादी के बाद जब पति को पता चला कि माता-पिता ने उसके नाम पर 25 लाख की एफडी कराई है तो वह घरवालों से एफडी मांगने का दबाव बनाने लगा। इसके लिए उसे ताने भी मारे जाने लगे। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति के किसी और महिला के साथ नाजायज रिश्ते हैं। इसी कारण शादी के करीब 2 साल बीत जाने पर भी पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाएं हैं।

यह भी पढ़ें - जालंधर में पानी बचाने के लिए लगाया रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट, लोगों को कर रहे जागरूक

महिला का आरोप है कि शादी के बाद वह हनीमून मनाने के लिए मालदीव गए थे। शादी की पहली सालगिरह पर वे दोनों शिमला घूमने गए थे। इस दौरान भी पति ने उसके साथ संबंध नहीं बनाए। इससे संबंधित वाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट महिला ने पुलिस को सौंपा है। महिला का कहना है कि उसका पति उससे 25 लाख की एफडी की मांग करता था और मांग पूरी ना होने पर गत फरवरी में उसने उसे घर से बाहर निकाल दिया। वह तब तक घर के बाहर खड़ी रही, जब तक कि उसके मां-बाप उसे लेने नहीं आ गए। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी है। 

यह भी पढ़ें - श्री मुक्तसर साहिब में नौजवान की गला काटकर बेरहमी से हत्या, गांव का ही व्यक्ति दे रहा था धमकियां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.