देह व्यापार के अड्डे पर छापामारी में चौंकाने वाला नजारा, बचने को छज्जे पर छिपा कपल, जालधर में वीडियो वायरल
जालंधर पुलिस ने पठानकोट चौक के पास छापामारी करके देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया था। इसमें पुलिस ने कई कपल्स को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। हालांकि अब इसकी एक चौकाने वाली वीडियो सामने आई है। शहर में ये वीडियो वायरल हो गई है।
जालंधर, जेएनएन। महानगर में पुलिस ने शनिवार को पठानकोट चौक के पास छापामारी करके देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया था। इसमें पुलिस ने चार महिलाओं समेत आठ लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। हालांकि अब इसकी एक चौकाने वाली वीडियो सामने आई है। शहर में ये वीडियो वायरल हो गई है। वीडियो में दिख रहा है कि छापामारी के दौरान एक लड़का और लड़की पुलिस से बचने के लिए दूसरी मंजिल पर बने छज्जे पर जा चढ़े थे। उन्हें लगा था कि वे यहां छिपकर बच सकते हैं।
नीचे खड़े व्यक्ति ने बना ली वीडियो
हालांकि नीचे खड़े लोग उन्हें साफ देख सकते थे। इसी बीच मौका पाकर सड़क पर जा रहे एक राहगीर ने उनकी वीडियो बना ली थी। रविवार को यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो पूर शहर में चर्चा का विषय बन गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों को वहां खड़े देख लिया था, जिसके बाद उनको वहां से उतारने के समय हंगामा हुआ था। बाद में उनको उतारकर पुलिस अपने साथ ले गई थी।
यह भी पढ़ें - लुधियाना में Valentine Day पर केक लेकर बायफ्रेंड के घर पहुंची लड़की, घरवालों की मारपीट पर सुसाइड अटेंप
यह था मामला
गत शनिवार को पठानकोट चौक के पास गेस्ट हाउस में मसाज पार्लर के नाम पर चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश हुआ था। एसीपी नार्थ सुखजिंदर सिंह ने पीसीआर टीमों के साथ मिल कर गेस्ट हाउस पर छापेमारी की जिसके बाद वहां से चार लड़कियों सहित आठ लोगों को काबू किया गया था। एसीपी सुखजिंदर सिंह ने बताया था कि उन्हें सूचना मिली थी कि गेस्ट हाउस की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। उन्होंने बताया कि दो आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपित वहां पर मैनेजर था। वहीं, दूसरा व्यक्ति ग्राहक था।
यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ में महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कोठी पर देर रात फायरिंग, पुलिस ने दो संदिग्धों को किया राउंड अप