विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में कोरोना वायरस ने मचाया हड़कंप, 6 महीने बाद 87 स्टूडेंट्स सहित 242 नए केस, 5 मौतें

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Thu, 04 Mar 2021 04:40 PM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 04:49 PM (IST)

Jalandhar Coronavirus Update जालंधर में लगभग 6 महीने बाद पहली बार एक साथ 242 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव केस सामने ...और पढ़ें

जालंधर में लगभग 6 महीने बाद पहली बार एक साथ 242 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।
जालंधर में लगभग 6 महीने बाद पहली बार एक साथ 242 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।

जालंधर, जेएनएन।  कोरोना वायरस ने एक बार फिर बड़ी संख्या में लोगों को अपनी चपेट में लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है। लगभग 6 महीने बाद पहली बार एक साथ 242 नए पॉजिटिव केस सामने आने से सेहत विभाग के अधिकारी सकते में हैं। मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। वीरवार को पांच मरीजों की मौत दर्ज की गई है। नए मरीजों में पुलिस कर्मी व छात्र भी शामिल हैं। 

ताजा मिले मामलों में सबसे ज्यादा 87 विद्यार्थी हैं। इसमें स्कूलों के स्टाफ के सदस्य भी शामिल हैं। फिल्लौर क्षेत्र से मरीजों की संख्या ज्यादा है। इसी के साथ जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 22,134 पहुंच गई है। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण से 5 मरीजों की मौत भी हुई है। इसी के साथ महामारी से मरने वालों की संख्या 716 तक पहुंच गई। राहत की बात है कि 43 मरीजों को सरकारी व गैर-सरकारी अस्पतालों से छुट्टी देकर घर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें - जालंधर में वार्ड नंबर 43 और 75 में सीवरेज जाम, पार्षद पति ने घेरा नगर निगम का बस्ती शेख जोन दफ्तर

बुधवार को सामने आए थे 113 मरीज

बुधवार को एक सरकारी डाक्टर, सरकारी स्कूलों के 8 विद्यार्थियों व निजी स्कूलों के दो स्टाफ सदस्यों सहित 113 लोग कोरोना की चपेट में आए। इनमें 96 लोग जालंधर जिले से संबंधित हैं। चार लोगों की मौत भी हो गई। 23 दिन बाद बुधवार को एक दिन में चार मरीजों की मौत भी हुई। इससे पहले रविवार को 120 मरीज कोरोना संक्रमित सामने आए थे।