विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में वार्ड नंबर 43 और 75 में सीवरेज जाम, पार्षद पति ने घेरा नगर निगम का बस्ती शेख जोन दफ्तर

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Thu, 04 Mar 2021 04:36 PM (IST)

वार्ड नंबर 75 से पार्षद अनीता के पति बलवीर अंगुराल ने वार्ड क्षेत्र के अनूप नगर निवासियों के साथ जोन ...और पढ़ें

जालंधर में नगर निगम के बस्ती शेख जोन ऑफिस पर प्रदर्शन करते हुए सीवरेज जाम से परेशान लोग।
जालंधर में नगर निगम के बस्ती शेख जोन ऑफिस पर प्रदर्शन करते हुए सीवरेज जाम से परेशान लोग।

जालंधर, जेएनएन। यहां वार्ड नंबर 43 और वार्ड नंबर 75 में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से लोग परेशान हैं। इसके विरोध में वीरवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वार्ड नंबर 43 के गुरु संत नगर और गुरु नानक नगर के लोगों ने वीर बर्बरीक चौक स्थित निगम के बस्ती शेख जोन ऑफिस का घेराव करके अपना विरोध जाहिर किया। एरिया के लोगों ने लापरवाह नगर निगम कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वार्ड नंबर 75 से पार्षद अनीता के पति बलवीर अंगुराल ने वार्ड क्षेत्र के अनूप नगर निवासियों के साथ जोन ऑफिस में प्रदर्शन किया। बता दें कि वार्ड नंबर 75 के अनूप नगर में करीब 2 महीने से सीवरेज जाम है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर पार्षद पति बलवीर अंगुराल ने कहा कि कई बार यहां पर शिकायत दी गई है लेकिन अभी तक सीवरेज की सफाई के लिए मशीनें नहीं भेजी गईं हैं।

विरोध के बाद शुरू करवाई सीवरेज की सफाई

पार्षद पति की नाराजगी के बाद नगर निगम अधिकारियों ने सीवरेज सफाई का काम शुरू करवाया। वार्ड नंबर 43 में भी करीब दो महीनों से सीवरेज की समस्या चल रही है लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। इलाके के लोगों ने कहा कि उन्होंने वार्ड पार्षद बबीता वर्मा के पति एडवोकेट संदीप शर्मा को कई बार शिकायत की लेकिन सीवरेज समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर सीवर व्यवस्था ठीक ना की गई तो वह विधायक सुशील रिंकू के घर का घेराव करेंगे।