विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Coronavirus Update : जालंधर में कोरोना संक्रमण ने ली 9 लोगों की जान, 369 नए पाजिटिव केस मिले

By Vinay KumarEdited By:
Published: Wed, 31 Mar 2021 04:47 PM (IST)

जालंधर में बुधवार को भी कोरोना का कहर जारी रहा। कोरोना ने 369 लोगों को गिरफ्त में लिया। इनमें अन्य ...और पढ़ें

जालंधर में कोरोना संक्रमण की चपेट में आए 369 लोग।
जालंधर में कोरोना संक्रमण की चपेट में आए 369 लोग।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में बुधवार को भी कोरोना का कहर जारी रहा। कोरोना ने 369 लोगों को गिरफ्त में लिया। इनमें अन्य जिलों के मरीज भी शामिल हैं। इसके अलावा 9 कोरोना के मरीजों की मौत हो गई। वहीं पिछले दो दिन की बात करें तो सोमवार व मंगलवार को 670 मरीज पाजिटिव आए जबकि बीस लोगों ने दम तोड़ दिया। सोमवार को होली के दिन 360 मरीज संक्रमित आए और 13 लोगों ने दम तोड़ा। मंगलवार को 310 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई और सात लोगों ने दम तोड़ा। इसी के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों की गिनती 900 पार कर गई है। एक्टिव केस भी तीन हजार पार कर गए।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में 1 अप्रैल से होंगे यह खास बदलाव, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर

जालंधर में रोज लगेंगी कोरोना वैक्सीन की 30,000 डोज

जालंधर में कोरोना के बढ़ते को नियंत्रित करने के लिए सेहत विभाग व जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। जिले में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 237 जगहें तय की गई है। इन जगहों पर 30,000 खुराक प्रतिदिन का लक्ष्य रखा गया है। डीसी ने कहा कि अभियान के अधीन बड़ी आबादी को कवर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- तलाक के 5 साल बाद पति ने की दरिंदगी की हदें पार, अमृतसर से लुधियाना आकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

डीसी ने कोविड केयर सेंटरों में बेडों की उपलब्धता का जायजा लिया और सभी नोडल अधिकारियों को इन केंद्रों को नियमित तौर पर किसी भी तरह की इमरजेंसी से निपटने के लिए जालंधर में अधिक से अधिक बेड उपलब्ध होना यकीनी बनाने के लिए निर्देश दिए। मंगलवार को 5174 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।

 

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें