यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jalandhar CoronaVirus Update: जालंधर में कोरोना का कहर जारी, 416 लोग पाजिटिव; नौ संक्रमितों की मौत
Jalandhar CoronaVirus Update जालंधर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। वीरवार को जिले में कोरोना ने 416 लोगों को ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में कोरोना का कहर जारी है। वीरवार को जिले में कोरोना ने 416 लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया है। इसके अलावा जिले में नौ कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। गौर हो कि पिछले कई दिनों से बरप रहा कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पहले बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी संक्रमितों का आंकड़ा 300 से पार रहा। बुधवार को जिले में 343 लोग कोरोना की चपेट में आए। इससे नौ लोगों की मौत हो गई। बुधवार को डीसीपी गुरमीत सिंह भी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह पीपीए, फिल्लौर से एक व थाना शाहकोट से एक पुलिस मुलाजिम पाजिटिव पाया गया है। यूएसए से आया एक एनआरआइ भी संक्रमितों की सूची में शामिल है।
अब 235 केंद्रों में होगी वैक्सीनेशन
कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण सेहत विभाग व जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। कोरोना को नियंत्रित करने के लिए जिले में कोरोना वैक्सीनेशन प्रक्रिया तेजी कर दी गई है। जिले में अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए 235 वैक्सीनेशन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही मोबाइल टीमों का गठन भी किया गया है।
यह भी पढ़ेः- जालंधर में नाइट कर्फ्यू व अन्य बंदिशों को लेकर पंजाब सरकार के निर्देश ही होंगे लागू, डीसी ने दिए आदेश
प्राइमरी हेल्थ सेंटर, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, सब-डिवीजनल अस्पताल व जिला अस्पताल में निश्शुल्क वैक्सीनेशन की जाएगी। यहां पर सप्ताह भर यह सेवाएं दी जाएंगी। उधर, वैक्सीनेशन के लिए सेहत विभाग की तरफ से गदईपुर व फोकल प्वाइंट में बुधवार को कैंप लगाया गया। इसमें उद्योगपतियों के अलावा मुलाजिम व लेबर को भी टीके लगाए गए। डीसी घनश्याम थोरी ने यह जानकारी दी।
