विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Coronavirus Update : जालंधर में एक साल के बच्चे व स्कूली छात्रों समेत कोरोना के 178 नए केस, 3 मरीजों की मौत

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Sat, 06 Mar 2021 04:17 PM (IST)

जालंधर के कोरोना वायरस के 178 केस सामने आए हैं और 3 संक्रमित मरीजों को मौत हो गई। नए मामलों ...और पढ़ें

जालंधर में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं।
जालंधर में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं।

जालंधर, जेएनएन। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से हावी हो रहा है। शनिवार को कोरोना वायरस के 178 केस सामने आए हैं और 3 संक्रमित मरीजों को मौत हो गई। नए मामलों में 1 साल के बच्चे व स्कूलों के विद्यार्थी भी शामिल हैं। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फिल्लौर, लंबा पिंड, भार्गव कैंप, बस्ती शेख, कोट बादल खां, ताजपुर तथा खरला किंगरा के एक परिवार के 3 सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 66 मरीजों को कोरोना से ठीक होने के बाद घर भेजा गया।

यह भी पढ़ेंः Coronavirus Effect: जालंधर में रात 11 से सुबह पांच बजे तक लगा कर्फ्यू, डीसी ने जारी किए आदेश

इससे पहले शुक्रवार को भी 61 विद्यार्थियों समेत 177 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें एक दो साल का बच्चा और पांच शिक्षक भी शामिल रहे। वीरवार को पांच लोगों की जान लेने के बाद कोरोना से शुक्रवार को तीन मौतें हो गई। शुक्रवार को शांतिपुरा से एक परिवार के दो, बसंत नगर व आबादपुरा में एक-एक परिवार के तीन-तीन सदस्य व छोटी बारा दरी पार्ट दो से दो साल के बच्चे के अलावा तीन परिवारों के सात सदस्य कोरोना की चपेट में आए। वहीं निजी इंस्टीट्यूट की वाइस चेयरपरसन व सेवानिवृत्त सहायक सिविल सर्जन भी कोरोना की चपेट में आए। संक्रमित हुए अधिकतर बच्चे भी सरकारी स्कूलों से हैं। इनमें से ज्यादातर स्कूल वहीं हैं जहां से वीरवार को कोरोना संक्रमित केस रिपोर्ट हुए थे। फिल्लौर के स्कूलों के विद्यार्थी बड़ी संख्या में संक्रमित आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ेंः गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला जालंधर का सोढल इलाका, दुकान में घुसकर मालिक पर दागी 7 गोलियां; मौत

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें