यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जालंधर में CT Scan के ज्यादा पैसे लेने की शिकायत पर एक्शन, कैप स्कैन सेंटर को कारण बताओ नोटिस
कपूरथला चौक स्थिति कैप सीटी स्कैन सेंटर को सरकार की ओर से निर्धारित रेट से ज्यादा पैसे वसूलने पर कारण ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। कोरोना मरीजों के इलाज व जांच को लेकर निजी अस्पतालों व स्कैनिंग सेंटरों ने लूट मचाई हुई है। पिछले कुछ दिनों में पंजाब से ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। मरीजों से अधिक पैसे वसूलने के मामले का वीरवार को डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए एक स्कैनिंग सेंटर पर शिकंजा कसा है। कपूरथला चौक स्थिति कैप सीटी स्कैन सेंटर को सरकार की ओर से निर्धारित रेट से ज्यादा पैसे वसूलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
डीसी घनश्याम थोरी ने बताया कि कहा कि एडवोकेट डीएस बावा से जिला प्रशासन को एक शिकायत मिली। इसमें कहा गया है कि कैप स्कैनिंग सेंटर ने एक कोरोना मरीज से सीटी स्कैन के लिए पांच हजार रुपये वसूले। पंजाब सरकार ने सीटी स्कैन के लिए दो हजार रुपये निर्धारित किए हैं। सेंटर की ओर से अधिक पैसे वसूल कर राज्य सरकार के आदेश का उल्लंघन किया था। इसलिए स्कैनिंग केंद्र को मामले को लेकर अपना पक्ष रखने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
0181-2224417 पर शिकायत करें ओवरचार्जिंग की शिकायत
डीसी थीरी ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ इस युद्ध में किसी भी तरह की ढिलाई बेहद अनुचित होगी और गलती करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों को से अपील की है कि वह इस तरह के किसी भी मामले को लेकर कंट्रोल रूम नंबर 0181-2224417 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
