यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जालंधर में व्यक्ति का फेसबुक अकाउंट हैक कर अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल, पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत
पीड़ित ने बताया कि उनके फेसबुक पर इम्युनिटी बूस्टर की दवा सप्लाई करने का एक मैसेज आया। जब उन्होंने ऐसी ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में व्यक्ति का फेसबुक अकाउंट हैक कर अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल किया गया। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी गई। शिकायत करने वाले दीनानाथ प्रधान ने कहा कि उनके फेसबुक पर इम्युनिटी बूस्टर की दवा सप्लाई करने का एक मैसेज आया। जब उन्होंने ऐसी किसी दवा को लेने से इन्कार किया तो आरोपितों ने उनके फेसबुक प्रोफाइल से उनका मोबाइल नंबर निकाल लिया। थोड़ी देर बाद उनके नंबर पर एक वीडियो क्लिप भेजी गई, जिसमें उनके चेहरे के साथ एक अश्लील वीडियो जुड़ी हुई थी। इसके साथ ही उन्हें धमकी भी दी गई थी कि उनके दिए खाते में अगर 15 हजार रुपये नहीं जमा कराए गए तो वे यह वीडियो उनके फेसबुक से जुड़े दोस्तों को भेजकर उन्हें बदनाम कर देंगे। इसके बाद पीडि़त दीनानाथ प्रधान ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से मिलकर की है। पुलिस कमिश्नर ने मामले को साइबर सेल को भेजते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
डेढ़ लाख की फिरौती मांगी, पांच हजार लेकर छोड़ा
बीती 23 मई को रामामंडी के चौगट्टी इलाके से पुलिसकर्मी के द्वारा अगवा करने के मामले में जालंधर के एसीपी ने एसएसपी होशियारपुर को पत्र लिखकर आरोपित पुलिसकर्मी संजय के खिलाफ विभागीय जांच करने की मांग की है। पुलिस ने मोगा निवासी संजय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद सामने आए पीडि़त ने बताया कि उसे कार में अगवा करने के बाद पीटा गया। उसके घर से डेढ़ लाख की फिरौती मांगी गई, लेकिन जब परिवार पैसे देने में असमर्थ हुआ तो आरोपितों ने पांच हजार रुपये लेकर उस छोड़ दिया।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले और हाल निवासी सतनाम नगर, चौगिट्टी अंकित शर्मा ने बताया कि वह अपने पिता के साथ कबाड़ का काम करता है। 23 मई की शाम साढ़े छह बजे दुकान के बाहर से उसे कार सवार चार युवकों ने अगवा कर लिया। वारदात में शामिल युवकों में से वह एक युवक को ही पहचानता था। आरोपितों ने कार में उसके साथ तीन घंटे तक मारपीट की। अंकित का कहना था कि आरोपितों ने पहले तो डेढ़ लाख की डिमांड की थी। पैसे न होने की बात कहने पर वो 80 हजार और फिर 50 हजार की डिमांड करने लगे। घटना के 24 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी जब पीडि़त का परिवार पैसे न दे सका तो आरोपितों ने अंकित के पिता से पांच हजार रुपये लेकर उसे छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- Ludhiana Coronavirus Vaccination: पंजाब में 18+ की वैक्सीनेशन में लुधियाना नंबर वन, जानें पूरी डिटेल
यह भी पढ़ें- लुधियाना के साहनेवाल खुर्द में बाहरी लोगों को अंतिम संस्कार से पहले पुलिस व सरपंच को देनी होगी सूचना
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
