विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर ब्लास्ट केस में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक आरोपित दिल्ली से गिरफ्तार; BJP नेता के घर फेंका था ग्रेनेड

Published: Sat, 12 Apr 2025 05:32 PM (IST)

Jalandhar Blast News जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया (Manoranjan Kaalia) के घर ग्रेनेड फेंकने के मामले में बड़ी गिरफ्तारी ...और पढ़ें

आरोपित के गिरफ्तार होने की जानकारी देते डीजीपी गौरव यादव
आरोपित के गिरफ्तार होने की जानकारी देते डीजीपी गौरव यादव

HighLights

  1. 7 अप्रैल को देर रात हुआ था बीजेपी नेता के घर हमला
  2. लॉरेंस बिश्नोई का करीबी साथी है हमले का मास्टरमाइंड

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Blast News: जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड फेंकने वाला आरोपित गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने आरोपित को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान सैदुल अमीन के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के अमरोहा का रहने वाला है।

मास्टरमाइंड भी हो चुका है गिरफ्तार

इससे पहले इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस हमले के मास्टरमाइंड का नाम जीशान अख्तर है जो लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का करीबी साथी है। इस ब्लास्ट में शामिल ई- रिक्शा को भी पुलिस ने रिकवर कर लिया था। इस मामले को लेकर डीजीपी गौरव यादव साढ़े पांच बजे जालंधर पुलिस लाइन में मीडिया से बात करने वाले हैं।

डीजीपी ने दी जानकारी

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के सहयोग से सैदुल अमीन निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि हमले से जुड़े संचालकों, वित्तीय समर्थकों और संभावित विदेशी कनेक्शनों का पता लगाने के लिए आगे की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। पंजाब पुलिस संगठित अपराध को खत्म करने और पूरे राज्य में शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ है।

सीएम मान ने पुलिस को दी बधाई

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि वो देश में सबसे शानदार पुलिस में से एक है। मनोरंजन कालिया जी के मामले को सफलतापूर्वक हल करने के लिए पंजाब पुलिस बधाई की पात्र है । एक बार फिर पंजाब पुलिस ने बहादुरी के साथ पंजाब का माहौल बिगाड़ने वालो को मुंह तोड़ जवाब दिया है ।

कौन हैं मनोरंजन कालिया?

मनोरंजन कालिया (Manoranjan Kalia) पूर्व कैबिनेट मंत्री और पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। पुलिस ने बताया कि जालंधर में शास्त्री मार्केट के पास कालिया के आवास पर रात करीब 1 बजे तेज आवाज सुनी गई। पुलिस उपायुक्त मनप्रीत सिंह ने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- 12 घंटे में सुलझी जालंधर ब्लास्ट की गुत्थी, लॉरेंस गैंग से जुड़ा मास्टरमाइंड गिरफ्तार; Baba Siddique केस में है वांटेड