Move to Jagran APP

जालंधर में भाजपा के धरने पर कांग्रेस व किसानों का हल्लाबोल; बैरिकेड्स तोड़े, धक्का-मुक्की

जालंधर में पंजाब सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार को जालंधर में धरना-प्रदर्शन करने जा रही है। स्थिति तनावपूर्ण होने की संभावना के बीच पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कंपनी बाग चौक इलाके में नाकाबंदी कड़ी कर दी है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 08:23 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 12:13 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकते जालंधर पुलिस के मुलाजिम।

जालंधर, जेएनएन। शहर में रविवार को भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। भाजपा ने पंजाब में बिगड़ रही कानून-व्यवस्था के विरोध में कंपनी बाग में धरना शुरू किया है। इस बीच भाजपा के धरने की ओर जा रहे कांग्रेस नेताओं को शास्त्री मार्केट चौक में पुलिस ने रोक लिया। इस बीच पुलिस और कांग्रेस वर्कर्स में धक्का-मुक्की भी हुई। बैरिकेड्स भी तोड़े गए। कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब के भाजपा नेता बोले- प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हर फ्रंट पर फेल

उधर, भाजपा के धरने के खिलाफ किसानों ने भी प्रेस क्लब चौक में धरना लगा दिया है। कांग्रेस और किसानों के हमलावर तेवरों से शहर का माहौल तनावपूर्ण बन गया है। कांग्रेस और किसान संगठन कंपनी बाग में भाजपा के धरने का विरोध कर रहे हैं। भाजपा नेताओं से सौ मीटर की दूरी पर एक तरफ किसान तो दूसरी तरफ कांग्रेसी धरने पर बैठ गए हैं। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण है।

जालंधर में भाजपा के कार्यक्रम को रोकने जाते कांग्रेस वर्कर्स की पुलिस के साथ भिड़ंत हो गई।

बता दें कि भाजपा और  कांग्रेस के प्रदर्शनों के समय में केवल आधे घंटे का अंतर है। प्रदर्शन स्थल भी एक दूसरे के कुछ ही दूरी पर हैं। ऐसे में टकराव की आशंका बनी हुई है, जिसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता कर रखे हैं। पंजाब सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार को जालंधर में धरना-प्रदर्शन करने जा रही है। स्थिति तनावपूर्ण होने की संभावना के बीच पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कंपनी बाग चौक इलाके में नाकाबंदी कड़ी कर दी है। शहर का कंपनी बाग चौक इलाका सुरक्षा के मद्देनजर सील कर दिया गया है। उधर, भाजपा ने भी प्रदर्शन को लेकर तैयारी पूरी कर ली है और एक तरफ की सड़क बंद करके स्टेज सजा दी है।

जालंधर में भाजपा के कार्यक्रम के विरोध में किसानों ने भी शास्त्री चौक पर धरना लगा दिया। हालांकि जब वह भाजपा का कार्यक्रम रोकने के लिए आगे बढ़ तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा ने तैयारियों का जायजा लिया है। प्रदर्शन में पंजाब के प्रधान अश्वनी शर्मा समेत भाजपा की पूरी टीम मौजूद रहेगी। वहीं कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में भाजपा के खिलाफ प्रेस क्लब चौक में पुतला फूंक प्रदर्शन की तैयारी कर रखी है। कांग्रेस का प्रदर्शन 11:00 बजे है जबकि भाजपा का धरना 11.30 बजे शुरू होना है। पुलिस इस कोशिश में है कि कांग्रेस के प्रदर्शन को किसी अन्य जगह शिफ्ट कर दिया जाए, ताकि उन दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में टकराव पैदा न हो सके।

जालंधर में भाजपा के कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने जा रहे कांग्रेस वर्कर्स को रोकती हुई पुलिस।

यह भी पढ़ें : अकाली दल के कार्यकर्ताओं का जत्था टिक्करी बार्डर के लिए रवाना

जालंधर। दिल्ली बार्डर पर कृषि सुधार कानूनों के विरोध में संघर्ष कर रहे किसानों का मनोबल बढ़ाने के लिए अकाली दल जिला शहरी प्रधान कुलवंत सिंह मन्नण की अगुआई में बस्ती शेख से कार्यकर्ताओं का जत्था टिक्करी बार्डर के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर प्रधान मन्नण, पूर्व सी. डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया व पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश टांगरी ने कहा कि जत्थे की तरफ से खाने-पीने की जरूरी वस्तुएं भेजी गईं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.