विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में एनआरआइ कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की सरेआम हत्या, चार हमलावरों ने सिर में मारी गोली

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Mon, 14 Mar 2022 07:34 PM (IST)Updated: Tue, 15 Mar 2022 06:14 AM (IST)

जालंधर के शाहकोट में कबड्डी मैच के दौरान गोलियां चलने से दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि एनआरआइ ...और पढ़ें

जालंधर के शाहकोट में कबड्डी टूर्नामेंट में गोली चली है।
जालंधर के शाहकोट में कबड्डी टूर्नामेंट में गोली चली है।

संवाद सहयोगी, शाहकोट (जालंधर)। महानगर के शाहकोट से दिल दहला देने वाली खबर आई है। शाम करीब 6.15 बजे यहां मल्लियां खुर्द में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान खूनी खेला गया। बदमाशों ने मैच खेलकर अपने साथी के साथ लौट रहे एनआरआइ कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। चार-पांच बदमाशों ने घात लगाकर उन पर गोलियां चलाई हैं। दो अन्य लोग भी गोली लगने से घायल हुए हैं। घटना के समय संदीप अपने कुछ साथियों को कार तक छोड़ने निकले थे। बाद में हमलावर सफेद रंग की स्विफ्ट में सवार होकर गिलान गांव की ओर भाग गए। 

यह भी पढ़ें - ये हैं पंजाब की वो 11 महिलाएं, जो दिग्‍गज नेताओं को धराशायी कर बनीं विधायक, इनके बारे में जानें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों की स्विफ्ट में एक व्यक्ति पहले से बैठा था। चार हमलावर हाथ में पिस्तौल लिए संदीप के पास पहुंचे और उन पर गोलियों की बौछार कर दी। गंभीर रूप से घायल संदीप को सिर में चोट लगने के बाद कमल अस्पताल नकोदर में भर्ती कराया गया। हुंडल ढाडा के रहने वाले प्रताप सिंह को सीने में गोली लगी है। एक अन्य व्यक्ति मामूली चोटों के साथ मौके से भाग गया। गोलियां चलने के बाद मची भगदड़ में खेल स्टेडियम में बैठे लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई घायल हो गए।

पुलिस को मौके से मिले 10-12 खाली कारतूस

घटना की सूचना मिलते ही नकोदर के डीएसपी लखविंदर सिंह मल्ल व सदर नकोदर थाने के एसएचओ परमिंदर सिंह व उग्गी थाने के एसआई बलजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। एसएचओ परमिंदर सिंह ने कहा कि हमलावरों का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा। पुलिस ने मौके से करीब दस-बारह खाली कारतूस बरामद किए हैं। टूर्नामेंट के आयोजकों और कस्बे के निवासियों ने घटना की कड़ी निंदा की है और पुलिस प्रशासन से हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें - पंजाब में आप की लहर में बचाया किला, कांग्रेस के इन 4 दिग्गजों ने लगाई जीत की हैट्रिक

Koo App
ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੀ ਮਾਂ-ਖੇਡ ਕਬੱਡੀ ਦੇ ਹੋਣਹਾਰ ਖਿਡਾਰੀ, ਸੰਦੀਪ ਨੰਗਲ ਅੰਬੀਆਂ ’ਤੇ ਹੋਏ ਕਾਤਲਾਨਾ ਹਮਲੇ ਦੀ ਮੈਂ ਸਖ਼ਤ ਸ਼ਬਦਾਂ ’ਚ ਨਿਖੇਧੀ ਕਰਦਾ ਹਾਂ। ਉਸ ਦਾ ਬੇਵਕਤੀ ਦਿਹਾਂਤ ਕਬੱਡੀ ਜਗਤ ਲਈ ਕਦੇ ਨਾ ਪੂਰਾ ਹੋਣ ਵਾਲਾ ਘਾਟਾ ਹੈ। ਸੰਦੀਪ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਕਬੱਡੀ ਪ੍ਰੇਮੀਆਂ ਨਾਲ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਮੈਂ ਕਾਤਲਾਂ ਦੀ ਛੇਤੀ ਤੋਂ ਛੇਤੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦਾ ਹਾਂ। - Sukhbir Singh Badal (@sukhbir_singh_badal) 14 Mar 2022