विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रैनक बाजार में स्मार्ट सिटी प्रोजक्ट को लेकर हंगामा, पार्षद शैरी चड्ढ़ा व सोशल वर्कर शशि शर्मा भिड़े, विधायक बेरी भी पहुंचे

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Wed, 23 Jun 2021 05:04 PM (IST)

रैनक बाजार में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तारों को डक्टिंग के तहत अंडरग्राउंड करने पर दुकानदार विरोध पर उतर ...और पढ़ें

रैनक बाजार में बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने का प्रोजेक्ट शुरू होते ही दुकानदार ने विरोध जता दिया। जागरण
रैनक बाजार में बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने का प्रोजेक्ट शुरू होते ही दुकानदार ने विरोध जता दिया। जागरण

जालंधर, जेएनएन। रैनक बाजार में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तारों को डक्टिंग के तहत अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा हो गया है। अंडर डक्टिंग के लिए जब पावरकॉम के अधिकारियों ने ठेकेदार के साथ नए खंभे लगाने का काम शुरू किया तो दुकानदार विरोध पर उतर आए। वार्ड के पार्षद परमजाेत सिंह शैरी चडढा और सोशल वर्कर शशि शर्मा में इस प्रोजेक्ट को लेकर बहस हुई। मौके पर काफी देर दक हंगामे की स्थिति बन गई और मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। विवाद के बाद फिलहाल प्रोजेक्ट पर काम को रोक दिया गया है। 

बता दें कि 2 करोड़ 71 लाख का प्रोजेक्ट विधायक राजिंदर बेरी ने ही पास करवाया है। अब जब इस पर काम शुरू होने जा रहा था तो दुकानदारों ने विरोध जता दिया। बहसबाजी के बीच विधायक बेरी भी मौके पर पहुंच गए। दुकानदारों ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत सड़कें खोदी जा रही हैं जो कि ठीक नहीं है। इससे बाजार में नुकसान होगा, दुकानदारी पर असर पड़ेगा। फिलहाल, बातचीत से मामला सुलझा नहीं है लेकिन प्रोजेक्ट पर काम फिलहाल रुक गया है।

यह भी पढ़ें - AAP जालंधर का कांग्रेस पर हल्लाबोल, सांसद संतोख चौधरी के घर के बाहर फूंकी CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की अर्थी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।