यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
AAP जालंधर का कांग्रेस पर हल्लाबोल, सांसद संतोख चौधरी के घर के बाहर फूंकी CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की अर्थी
आम आदमी पार्टी युवा विंग के सदस्यों ने बुधवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। पार्टी के ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। आम आदमी पार्टी युवा विंग के सदस्यों ने बुधवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। यूथ विंग पंजाब के उप प्रधान गुरिंदर सिंह शेरगिल, ज्वाइंट सेक्रेटरी अमृतपाल सिंह और जिला युवा प्रधान रमणीक रंधावा के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद संतोख सिंह चौधरी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अर्थी फूंक कर रोष जाहिर किया। गुरिंदर सिंह शेरगिल ने सीएम कैप्टन अमरिंदर को घेरते हुए कहा अगर उन्होंने चहेतों को नौकरियां देने का फैसला वापस न लिया तो आम आदमी पार्टी यूथ विंग पूरे पंजाब में प्रदर्शन और भूख हड़ताल करके इसका विरोध करेगी।
शेरगिल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के ये फैसले निंदनीय है, अब पंजाब का यूथ जाग गया है। महिला विंग प्रधान राजविंदर कौर, जिला प्रधान ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी, हरमिंदर सिंह संधू ने कहा, आज आम आदमी पार्टी के यूथ के साथ आम नौजवानों ने खड़े होकर दिखा दिया है कि आम आदमी पार्टी के साथ लोग बड़ी गिनती में जुड़ रहे हैं। राजविंदर कौर ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने चहेतों को नौकरी देकर दिखा दिया है कि कांग्रेस सरकार ने घर-घर नौकरी के वादे सिर्फ अपने चहेते विधायकों के लिए किए थे।

कैप्टन अमरिंदर सिंह को चाहिए था कि शहीद हुए सैनिकों और करोना महामारी में जान गंवाने वाले लोगों के परवारों को नौकरियां पहल के आधार पर देनी चाहिए थी पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया।

इस मौके पर देहाती प्रधान प्रिंसिपल प्रेम कुमार, जिला उप प्रधान हरचरण सिंह संधू, डॉ. शिव दयाल माली उप प्रधान एससी विंग, दर्शन लाल भगत उप प्रधान एससी विंग, सुभाष शर्मा जिला सचिव, किसान विंग के रत्न सिंह ककड़कला, डॉ. संजीव शर्मा सह प्रधान डाक्टर विंग, डॉ. बब्बर ज्वाइंट सेक्रेटरी ,जिला प्रधान जसवीर सिंह जलालपुरी, रिटायर्ड डीसीपी बलकार सिंह, जसवीर सिंह, केवल सैनी, परमिंदर, राजकुमार, प्रभजोत, कुलदीप, परितोष, सुखराज, जिला प्रधान यूथ एडवोकेट कर्मबीर घुमान हल्का इंचार्ज दसूहा, हरमिंदर संधू, मोहन लाल होशियारपुर, जसवीर राजा टांडा, सीमा महिला विंग प्रधान जालंधर, मनिंदर पाबला, गुरप्रीत कौर, कौशल शर्मा, हिम्मत सभरवाल, रमन वार्ड नंबर 43, सुभाष प्रभाकर, सुखसंधु, जसवंत सिंह, संजीव सोशल मीडिया, अजय भगत, गुरदीप सिंह, बलवंत भाटिया, जसकरन, बलबीर सिंह, राजन, चरणजीत चन्नी, डॉ. अमित आदि मौजूद थे।
