Move to Jagran APP

Jalandhar Today 24th September: गुरुद्वारा नौवीं पातशाही में आज होगा सम्मान समारोह, जानें और क्या है खास

Jalandhar Today 24th September गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब नौवीं पातशाही गुरु तेग बहादुर नगर में सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को सुबह 11 बजे होगा। इस दौरान धर्म तथा मानवता की सेवा के लिए सेवाएं देने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sat, 24 Sep 2022 07:56 AM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 07:56 AM (IST)
गुरुद्वारा नौवीं पातशाही में होगा सम्मान समारोह। (सांकेतिक)

जागरण संवाददाता, जालंधर। शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 24 सितंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

loksabha election banner

गुरुद्वारा नौवीं पातशाही में होगा सम्मान समारोह

गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब नौवीं पातशाही गुरु तेग बहादुर नगर में सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को सुबह 11 बजे होगा। इस दौरान धर्म और मानवता के लिए सेवाएं देने वालों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार जगजीत सिंह गाबा मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे।

कीर्तन दरबार

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में कीर्तन दरबार का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा, जिसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी शबद गायन के साथ संगत को निहाल करेंगे।

जागरूकता अभियान

रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट की तरफ से पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह जागरूकता अभियान सुबह 10 बजे राथ नगर में चलाया जाएगा।

भगवान शनि देव पूजन

मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में भगवान शनि देव पूजन का आयोजन शाम 7 बजे से होगा। इसका आगाज हवन यज्ञ साथ किया जाएगा।

फ्री वैक्सीन कैंप

15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में सुबह 9 बजे से होगा। अपाहिज आश्रम एच एम वी रोड में भी फ्री वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

योगा कैंप

आदर्श नगर पार्क में फ्री योगा कैंप सुबह 6 बजे से होगा, जिसमें लोगों को योग साधना के माध्यम से बीमारियों से मुक्ति पाने के बारे में बताया जाएगा।

हवन यज्ञ

शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर, माई हिरां गेट में सुबह 7 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 7:30 बजे से किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- Inspire Award Standard Scheme: विज्ञान में छात्र दे सकेंगे आविष्कारक आइडियाज, 30 सितंबर तक भेजने होंगे आवेदन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.