विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Election 2022: चुनाव के दौरान पंजाब को दहलाने बड़ी साजिश नाकाम, भारत-पाक सीमा पर आईईडी को किया नाकाम

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Fri, 14 Jan 2022 12:35 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 07:07 PM (IST)

Punjab Election 2022 सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं और सीमा पर रहने वाले तस्करों की तलाश में जुटी हैl उधर चार ...और पढ़ें

आरडीएक्स बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। सांकेतिक चित्र।
आरडीएक्स बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। सांकेतिक चित्र।

जासं/एएनआइ, अमृतसर। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 26 जनवरी और चुनाव के दौरान पंजाब को दहलाने का बड़ा षड्यंत्र विफल किया है। एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय भारत-पाक सीमा के पास धनोए कला गांव से इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को बरामद किया है। इसमें 2.5 किलो आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था। इसी के साथ पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान बड़ा धमाका करने की साजिश नाकाम कर दी गई है। एसटीएफ के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और खालिस्तानी आतंकियों ने आरडीएक्स को चुनाव के दौरान धमाके करने के लिए भेजा है। एसटीएफ के अधिकारी और लोकल पुलिस आरोपितों का सुराग जुटाने में लगी है, जिन्होंने आरडीएक्स की खेप उठाकर सुरक्षित ठिकाने लगानी थीl

एक लाख रुपये भी रिकवर 

रशपाल सिंह, एआईजी, एसटीएफ अमृतसर ने समाचार एजेंसी एएनआइ को बताया कि उन्हें ड्रग्स स्मगलिंग की सूचना मिली थी। जब वह स्पाट पर पहुंचे वाघा-अटारी बार्डर के पास गांव में आईईडी मिली जिसका वजन करीब 5 किलो था। हमने 1 लाख रुपये भी रिकवर किए हैं। ये भी पाकिस्तान से आए ैहैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं। 

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, चार संदिग्ध राउंड अप

बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट है और सीमा पर रहने वाले तस्करों की तलाश में जुटी हैl उधर, चार संदिग्धों को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही हैl एसटीएफ को सूचना मिली थी कि धनोए कला गांव के खेतों में आरडीएक्स छुपा कर रखा गया हैl कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने आरडीएक्स के उक्त खेत को कब्जे में ले लियाl उल्लेखनीय है कि बार्डर के साथ जुड़े इलाके में सुरक्षा एजेंसी बीते 5 महीनों से ग्रेनेड, आरडीएक्स हथियार और हेरोइन लगातार बरामद कर रही है।

एक दिन पहले ही गुरदासपुर से पकड़ा था 2.5 किलो आरडीएक्स

बता दें कि पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार पड़ोसी देश के नापाक इरादों को विफल कर रही हैं। एक दिन पहले ही नवांशहर पुलिस ने पठानकोट आर्मी कैंप में हैंड ग्रेनेड विस्फोट मामले में गिरफ्तार छह आरोपितों से पूछताछ के बाद 2.5 किलो आरडीएक्स और एके-47 के 12 कारतूस बरामद किए थे। पुलिस की पूछताछ में सामने आया था कि आरडीएक्स और हथियार पाकिस्तान में बैठे प्रतिबंधित आतंकी संगठन इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के सरगना लखबीर सिंह रोडे ने भेजे थे। दो महीने पहले पंजाब पुलिस उसके भतीजे को भी आरडीएक्स, हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। 

यह भी पढ़ें - चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस को झटका, पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान ने छोड़ी पार्टी

यह भी पढ़ें - केरल नन दुष्कर्म केस में पूर्व बिशप फ्रैंको मुलक्कल बरी, जालंधर में समर्थकों ने भंगड़ा डाल जताई खुशी, देखें तस्वीरें