चलती एसी बस में आग लगी, बाल-बाल बचे यात्री
जालंधर में पंजाब रोडवेज की एक एसी बस में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। चालक को इस बारे में तुरंत पता लग जाने से बस में सवार यात्रियों की जान बच गई। इसमें करीब 12 यात्री सवार थे। बस अमृतसर से चंडीगढ़ जा रही थी।
जालंधर। यहां दोपहर बाद पंजाब रोडवेज की एक एसी बस में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। चालक को इस बारे में तुरंत पता लग जाने से बस में सवार यात्रियों की जान बच गई। इसमें करीब 12 यात्री सवार थे। बस अमृतसर से चंडीगढ़ जा रही थी।
यह भी पढ़ें :दीनानगर में आतंकियों के हथियार व विस्फोटक बरामद
बस में आग जालंधर के पीएपी चौक के पास लगी। उस समय यह चाैगट्टी की ओर जा रही थी। बस में आग लगी देख यात्रियों ने शोर मचाया। चालक ने तुरंत बस रोक दी और सभी यात्रियों काे सही सलामत निकाल लिया गया। घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। जब तक आग बुझाई जाती बस बुरी तरह जल चुकी थी।
यह भी पढ़ें : परिवार ने शहीद एसपी का अंतिम संस्कार करने से किया इनकार