विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्म अभिनेत्री श्रुति हासन के खिलाफ जालंधर में केस, कोर्ट में हुई पेश

By Ankit KumarEdited By:
Published: Sat, 22 Jul 2017 11:57 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 12:20 PM (IST)

श्रुति हासन की फिल्म बहन होगी तेरी विवादों में फंस गई है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि फिल्म में ...और पढ़ें

फिल्म अभिनेत्री श्रुति हासन के खिलाफ जालंधर में केस, कोर्ट में हुई पेश
फिल्म अभिनेत्री श्रुति हासन के खिलाफ जालंधर में केस, कोर्ट में हुई पेश

जेएनएन, जालंधर। फिल्म 'बहन होगी तेरी' को लेकर हिंदू संगठनो की ओर से दर्ज कराए गए मामले में अभिनेत्री श्रुति हासन शुक्रवार को जालंधर पहुंची। कोर्ट के आदेशों पर अभिनेत्री ने जांच में सहयोग किया। इसके बाद कोर्ट की ओर से श्रुति हसन को अंतरिम जमानत दे दी गई है।

मामला हिंदू संगठनों की भावनाओ से जुड़ा है। हिंदू संगठनों की ओर से भार्गव कैंप थाने में मामला दर्ज कराया गया था कि फिल्म में फिल्माए गए सीन में भगवान शंकर को गलत तरीके से दिखाया गया है। मामला दर्ज होने के बाद केस मे एएसआइ सतनाम सिंह ने मुंबई से फिल्म के प्रोड्यूसर व डायरेक्टर को पकड़ा था। दोनों को मुंबई से लाकर जालंधर कोर्ट मे पेश कराया था। मामले मे तब श्रुति हसन पेश नही हुई थी।

यह भी पढ़ें: कर्ज माफी से मुसीबत, बैंकों काे फंड नहीं बाजार से लाेन की गारंटी देगी सरकार

श्रुति हासन को जालंधर कोर्ट ने इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन करने के आदेश दिए थे। इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन न करने की हालत में उनके खिलाफ वारंट निकलना था। इसके बाद शुक्रवार को श्रुति हसन शहर पहुंची थी। मामले में एएसआइ सतनाम सिंह ने श्रुति हासन के बयान दर्ज कर लिए है। इसके बाद उन्हे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट की ओर से अभिनेत्री को अंतिरम जमानत दी गई है।

यह भी पढ़ें: एनआरआइ दूल्हों के खिलाफ सरकार बनाएगी कड़ा कानून