जालंधर में फिर सहमे लोग! दशमेश नगर से एक और बच्चा हुआ लातपा, पुलिस ने शुरू की जांच
जालंधर के दशमेश नगर से एक बच्चा पिछले दो दिनों से लापता है। वेस्ट क्षेत्र से हाल ही में हुए ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
दशमेश नगर का मासूम बच्चा दो दिनों से लापता।
परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जांच जारी।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, इलाके में भय।
जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर के वेस्ट इलाके में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दशमेश नगर का रहने वाला एक मासूम बच्चा पिछले दो दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। बच्चे के अचानक गायब होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्वजनों ने अपने स्तर पर आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के पास बच्चे की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। आखिरकार कोई उपाय न देखकर परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस को दे दी है।
यह भी पढ़ें- नशे में डूबा था बेटा, गिरवी रखना पड़ा घर; ASI हरजीत सिंह हत्याकांड के आरोपी दीपक के पिता ने किया बड़ा खुलासा
पुलिस ने जांच की शुरू
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके के लोगों में भारी दहशत और खौफ का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- गार्ड की दिलेरी से नाकाम हुई थी 15 लाख की बैंक डकैती, अमृतसर पुलिस ने दबोचे 3 लुटेरे, 3 अब भी फरार
पहले भी सामने आई घटना
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जालंधर के इसी वेस्ट क्षेत्र से एक और बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। उस मामले में अपहरणकर्ता बच्चे को बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गए थे।
हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया था, लेकिन इस वारदात को अंजाम देने वाले बेखौफ अपहरणकर्ता आज भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। अब लगातार दूसरी बार वेस्ट एरिया से ही बच्चा गायब होने की घटना सामने आने से स्थानीय निवासियों में गहरा रोष है।
