विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गार्ड की दिलेरी से नाकाम हुई थी 15 लाख की बैंक डकैती, अमृतसर पुलिस ने दबोचे 3 लुटेरे, 3 अब भी फरार

Published: Sun, 20 Sep 2026 10:49 AM (IST)

अमृतसर पुलिस ने जंडियाला गुरु में यूनियन बैंक डकैती के प्रयास के आरोप में तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दे रही दबिश।

तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दे रही दबिश।


HighLights

  1. जंडियाला गुरु यूनियन बैंक में डकैती का प्रयास

  2. गार्ड की दिलेरी से 15 लाख की लूट नाकाम

  3. अमृतसर पुलिस ने तीन लुटेरों को दबोचा

जागरण संवाददाता, अमृतसर। दस सितंबर की दोपहर जंडियाली गुरु में यूनियन बैंक में हथियारों के बल लूट करने पहुंचे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपितों के कब्जे से तेजधार हथियार बरामद किए गए हैं। घटना वाले दिन बैंक के गार्ड की होशियारी और दिलेरी के कारण लूट नहीं हो पाई थी। गार्ड के कारण ही लुटेरे वहां से फरार हुए थे।

सीसीटीवी कैमरा ट्रेल के आधार पर की गई जांच के बाद पुलिस ने सभी तीन आरोपितों को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि इस गिरोह के तीन और भी सदस्य अभी तक फरार चल रहे है।

बता दें 11 सितंबर की दोपहर उक्त आरोपितों ने हथियारों के बल पर यूनियन बैंक जंडियाला गुरु शाखा में लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया था। पता चला है कि लुटेरों को पूरी जानकारी थी कि 10 सिंतबर की सुबह बैंक में पंद्रह लाख रुपये से ज्यादा का कैश पहुंच चुका है।

इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से पांच लुटेरों ने वारदात को अंजाम देना था और एक आरोपित बैंक के बाहर ध्यान रख रहा था। थाना जंडियाला गुरू की पुलिस ने बैैंक मैनेजर मुकेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगेl

यह भी पढ़ें- पंजाब के 8 दशक पुराने 2 कानून अब पंजाबी में, सरकारी कामों अब अंग्रेजी का झंझट खत्म