विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नशे में डूबा था बेटा, गिरवी रखना पड़ा घर; ASI हरजीत सिंह हत्याकांड के आरोपी दीपक के पिता ने किया बड़ा खुलासा

Published: Sun, 20 Sep 2026 11:28 AM (IST)

एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड के आरोपी दीपक सिंह के पिता ने खुलासा किया है कि उनका बेटा नशे का आदी ...और पढ़ें

आरोपित दीपक के पिता का चौंकाने वाला खुलासा।

आरोपित दीपक के पिता का चौंकाने वाला खुलासा।

HighLights

  1. आरोपी दीपक सिंह नशे का आदी था, पिता ने बताया

  2. बेटे की लत के कारण घर 3.5 लाख में गिरवी रखा

  3. पुलिस पाक लिंक, टेरर फंडिंग एंगल की जांच कर रही

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह की हत्या के मामले में आरोपी मृतक दीपक सिंह को लेकर रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। एक तरफ जहां पुलिस दीपक सिंह के पाक हैंडलर्स के साथ लिंक और टेरर-फंडिंग के एंगल पर फोरेंसिक जांच कर रही है, वहीं दूसरी तरफ उसके पिता बलविंदर सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

पिता का कहना है कि उनका बेटा नशे की लत में पड़ गया था और उसकी इसी बुरी आदत के चलते उनका घर तक ₹3.5 लाख में गिरवी रखना पड़ा था। पिता ने बेटे के किसी पाक कनेक्शन की जानकारी होने से साफ इनकार किया है, जबकि पुलिस ने परिवार के सभी मोबाइल फोन जब्त कर जांच तेज कर दी है।

आरोपित दीपक के पिता ने किया बड़ा खुलासा

एएसआई हरजीत सिंह की हत्या के मामले में आरोपी मृतक दीपक सिंह के पिता बलविंदर ने कहा कि नशे में पड़ा बेटा, घर भी गिरवी है। उनका बेटा पहले कामकाज करता था, वहीं से पता नहीं किन लड़कों के साथ जाकर बैठने लगा और नशे में पड़ गया।

पुलिस कई दिनों से उसके पीछे लगी हुई थी। पुलिस ने उनके घर की तलाशी भी ली थी और परसों शाम को उन्हें साफ तौर पर बताया कि उनके बेटे को तलाश किया जा रहा है।

पाकिस्तान से लिंक पर क्या बोले दीपक के पिता

पिता ने बताया कि पुलिस ने उनके घर से स्कूटी पकड़ी, वह उनकी अपनी स्कूटी है और उसके कागजात भी उनके पास हैं। पाकिस्तान के साथ बेटे के लिंक होने की बात पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

उनके बेटे के किसके साथ लिंक हैं या किसके साथ नहीं, उन्हें इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।

पिता ने बताया कि बेटे के नशे की वजह से उनका घर भी साढ़े तीन लाख रुपये में गिरवी रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि इलाके के दुकानदारों से भी इस बारे में पूछा जा सकता है, कईओ को पता है कि उनका घर गिरवी रखा हुआ है।

फाइनेंशियल एंगल पर जांच कर रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दीपक सिंह के पाकिस्तानी हैंडलर के साथ रिश्ते थेl एएसआई हरजीत सिंह की हत्या के मामले में उसे फंडिंग कहां से हुई और किसने करवाई इसकी जांच की जा रही हैl

पुलिस ने दीपक और उसके परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल कब्जे में ले लिए हैंl उनकी फोरेंसिक जांच करवाई जा रही हैl पता लगाया जा रहा है कि दीपक किस तरह पाक हैंडलर से बातचीत कर रहा था।

यह भी पढ़ें- पंजाब के 8 दशक पुराने 2 कानून अब पंजाबी में, सरकारी कामों अब अंग्रेजी का झंझट खत्म