Move to Jagran APP

संविधान पर टिप्पणी करना गगन मान की मूर्खता का सुबूत : अकाली दल

शिअद ने कहा कि आम आदमी पार्टी की अनमोल गगन मान ने संविधान पर टिप्पणी कर गलत किया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Jul 2021 08:42 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jul 2021 08:42 PM (IST)
संविधान पर टिप्पणी करना गगन मान की मूर्खता का सुबूत : अकाली दल

जागरण संवाददाता, जालंधर : शिरोमणि अकाली दल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की अनमोल गगन मान की ओर से संविधान के प्रति गलत टिप्पणी करना उनकी घटिया सोच, मूर्खता व दिवालिएपन का सुबूत है। भारतीय संविधान जिसमें बाबा साहिब डा. भीमराव आंबेडकर ने सभी वर्गो के हक का सम्मान किया है, उसके बारे में टिप्पणी करने का किसी को अधिकार नहीं है।

loksabha election banner

शिरोमणि अकाली दल के पीएसी सदस्य कमलजीत सिंह भाटिया, एससी विग दोआबा जोन के प्रधान दर्शन सिंह कोट करार खां, यूथ नेता गुरदेव सिंह गोल्डी भाटिया, बीसी विग के महासचिव राजवंत सिंह सुक्खा, एससी विग शहरी प्रधान भजन लाल चोपड़ा व मोहन सिंह चमियारा देहाती प्रधान ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अनमोल गगन मान की ऐसी टिप्पणी निंदनीय है। इस मौके पर गुरदर्शन लाल, जैदीप सिंह बाजवा, हरप्रीत चोपड़ा, दमनप्रीत सिंह भाटिया, दर्शन लाल भाटिया, महिदरपाल निक्का, जसकरन सिंह, नितिन खोसला, हर्षदीप सिंह आदि मौजूद थे।

कमलजीत सिंह भाटिया ने कहा कि आप नेता की ओर से संविधान के बारे में की गई टिप्पणी अशोभनीय है। भारतीय संविधान के निर्माता डा. आंबेडकर ने सभी वर्गो के कल्याण के लिए संविधान का निर्माण किया था, लेकिन कुछ नेता संविधान के बारे में अनाप-शनाप टिप्पणी कर रहे हैं, जिसे किसी भी प्रकार से उचित नहीं कहा जा सकता है। इस अशोभनीय टिप्पणी की कड़ी से कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में अकाली नेताओं ने मामले की पुरजोर निंदा की और कहा कि सभी लोगों को संविधान का सम्मान करना चाहिए। संविधान सबसे ऊपर है। आप नेताओं को भी इसका सम्मान करना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.