विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब असेंबली इलेक्‍शन: छोटेपुर ने अंबेडकर के पोते की पार्टी से किया गठजोड़

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 07 Jan 2017 06:43 PM (IST)Updated: Sat, 07 Jan 2017 07:28 PM (IST)

पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 में अपना पंजाब पार्टी के प्रधान सुच्चा सिंह छोटेपुर ने डॉ. अंबेडकर के पोते प्रकाश राव ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, जालंधर। अपना पंजाब पार्टी के प्रधान सुच्चा सिंह छोटेपुर ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोते प्रकाश राव की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के साथ पंजाब विधानसभा चुनाव में गठबंधन करने की घोषणा की है। इस मौके पर उन्होंने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब चुनाव के लिए 300 करोड़ रुपये जमा किए हैं। उन्होंने यह रकम पंजाब में सत्ता तब्दीली के नाम पर जमा किए हैं।

पढें : विधानसभा चुनाव 2017: कैप्टन के गढ़ में जनरल का 'सर्जिकल स्ट्राइक', जुबानी जंग शुरू

यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान केजरीवाल पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब की जनता को भ्रमित कर यहां सत्ता हथियाना चाह रहे हैं। उन्होंने पंजाब में सत्ता परिवर्तन का भुलावा देकर 300 करोड रुपये इकट्ठा किया है आैर इस रकम का कोई हिसाब-किताब भी नहीं है।

पढ़ें : पंजाब असेंबली चुनाव : जनता को मनाने में जुटे नेता, लक्ष्य एक तरीके अनेक

सुच्चा सिंह ने कहा कि पंजाब के लोग सयाने हैं और उनको कोई धोखा नहीं दे सकता। पंजाब की जनता जानती है कि केजरीवाल पंजाब में बदलाव के नाम पर दिल्ली के प्रधानमंत्री की कुर्सी नजर लगाए हुए हैं। लेकिन, उनके हथकंडों से पंजाबी वाकिफ हो गए हैं और वे केजरीवाल की पार्टी को मुंह नहीं लगाएंगे।

पंजाब चुनाव से संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें