विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के बाद जालंधर में गड्ढे में गिरा बाइक सवार युवक, तड़त-तड़प कर हुई मौत; पर्स और सोने की चेन भी गायब

Published: Mon, 02 Mar 2026 11:39 AM (IST)

जालंधर के कंगनीवाल गांव में एक युवक की 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। यह गड्ढा ...और पढ़ें

HighLights

  1. कंगनीवाल में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा युवक

  2. पुली निर्माण के लिए खोदे गड्ढे पर सुरक्षा नहीं

  3. लापरवाही के कारण युवक की मौके पर ही मौत

जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के जालंधर के गांव कंगनीवाल में देर रात एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार गांव में पुली निर्माण के लिए करीब 15 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था, लेकिन उसके आसपास किसी प्रकार की बैरिकेडिंग या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे।

अंधेरा होने के कारण युवक को गड्ढा दिखाई नहीं दिया और वह सीधे उसमें जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। वहीं, घटना के बाद कुछ लोगों द्वारा मृतक की जेब से पर्स और गले से चैन निकालने की भी बात सामने आई है, जिसकी पुलिस अलग से जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- ' बस 15 मिनट में आ रहा हूं...', फिर मौत के गड्ढे में मिला 'कमल'; Delhi Bike Accident में लापरवाही की पूरी कहानी

यह भी पढ़ें- Delhi Bike Accident में सब-कॉन्ट्रैक्टर गिरफ्तार, देखकर भी 'कमल' को तड़पता छोड़ा; पुलिस पर भाई का बड़ा आरोप