विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Delhi Bike Accident में सब-कॉन्ट्रैक्टर गिरफ्तार, देखकर भी 'कमल' को तड़पता छोड़ा; पुलिस पर भाई का बड़ा आरोप

By Mukesh ThakurEdited By: Kushagra Mishra
Published: Sat, 07 Feb 2026 12:35 PM (GMT+05:30)

दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी बाइक दुर्घटना मामले में सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि ...और पढ़ें

इसी गड्ढे में गिरकर हुई कमल ध्यानी की मौत। जागरण

इसी गड्ढे में गिरकर हुई कमल ध्यानी की मौत। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जनकपुरी में Delhi Bike Accident में  दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि आरोपित को हादसे की पूरी जानकारी थी, उसे सिक्योरिट गार्ड ने काॅल करके जानकारी दी थी, लेकिन उसने घायल युवक की मदद करने के बजाय सबूतों और घटना को अनदेखा करना बेहतर समझा।

तड़पता देख घर चला गया था सब-कॉन्ट्रैक्टर

संयुक्त पुलिस आयुक्त जतिन नरवाल ने बताया कि जब कमल बाइक सहित गड्ढे में गिरा, तो वहां से गुजर रहे एक परिवार ने उसे गिरते हुए देखा था। उस परिवार ने तुरंत पास के टेंट में रह रहे कर्मचारी को इसकी सूचना दी। कर्मचारी ने अपने मालिक और सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को फोन कर मौके पर बुलाया।

जांच में सामने आया कि राजेश रात में ही मौके पर पहुंच गया था। उसने अपनी आंखों से गड्ढे के भीतर बाइक और घायल अवस्था में पड़े कमल को देखा था, लेकिन पुलिस या एम्बुलेंस को सूचना देने के बजाय आरोपित राजेश संवेदनहीनता दिखाते हुए वहां से चुपचाप अपने घर चला गया।

पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राजेश प्रजापति को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की। संतोषजनक जवाब न मिलने और अपराध में संलिप्तता पाए जाने के बाद पुलिस ने उसे आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य अधिकारियों पर भी गिर सकती है गाज

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या सुरक्षा मानकों की अनदेखी में जल बोर्ड के कुछ अन्य अधिकारी या बड़े ठेकेदार भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि आपराधिक लापरवाही का मामला है।

भाई का आरोप- 'मुझे ही पुलिस को चेज करना पड़ रहा'

मृतक के जुड़वा भाई करण ध्यानी का कहना है कि हादसे के बाद से प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी उनसे बात करने नहीं आया।
करण ने आरोप लगाया, “मैं पुलिस से लगातार कह रहा हूं कि CCTV फुटेज दिखा दो ताकि पता चले कि आखिर हुआ क्या, लेकिन पुलिस टालमटोल कर रही है। 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं, फिर भी कुछ नहीं बताया जा रहा। मुझे ही पुलिस को चेज करना पड़ रहा है।”

कमल ध्यानी मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित खंदवाड़ी गांव के रहने वाले थे। दिल्ली में वह कैलाशपुरी में अपने पिता नरेश, मां, बड़े भाई सोनू और जुड़वा भाई करण के साथ रहते थे। पिता इलाके के शिव मंदिर में पुजारी हैं। बड़ा भाई पूजा-पाठ में हाथ बंटाता है, जबकि जुड़वा भाई करण निजी कंपनी में कार्यरत है।

यह भी पढ़ें- Delhi Bike Accident में DJB के 3 इंजीनियर व ठेकेदार पर FIR, मंत्री आशीष सूद के साथ जांच को टीम पहुंची