अवैध संबंधों के शक में हैवान बना पति, बरनाला में गले में सुआ मारकर पत्नी की बेरहमी से हत्या
सेंसी बस्ती निवासी 45 वर्षीय विक्रम सिंह अपनी पत्नी दलजीत कौर (40) पर अवैध संबंधों का शक करता था। रोजाना पति-पत्नी में इस मामले को लेकर झगड़ा होता था। बुधवार की दोपहर विक्रम ने नशे की हालत में पत्नी पर हमला कर दिया।
हेमंत राजू, बरनाला। यहां सेंसी बस्ती में अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने पत्नी की बेरहमी हत्या कर दी और फरार हो गया। मौके से भागने से पहले उसने पत्नी के गले में बर्फ वाले सुए वार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। महिला की चीखें सुनकर आसपास के लोगों ने उसे सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना सिटी वन बरनाला की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाने के लिए उसे सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। थाना प्रभारी विश्वजीत मान (पीपीएस) ने बताया कि सेंसी बस्ती निवासी 45 वर्षीय विक्रम सिंह अपनी पत्नी दलजीत कौर (40) पर अवैध संबंधों का शक करता था। रोजाना पति-पत्नी में इस मामले को लेकर झगड़ा होता था। बुधवार की दोपहर विक्रम ने नशे की हालत में पत्नी दलजीत कौर के गले में बर्फ तोड़ने वाले लोहे के सुए से हमला कर दिया। दलजीत के लहूलुहान होने व चिल्लाने से आसपास के लोगों को एकत्र हो गए। इसके बाद विक्रम घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने दलजीत के 15 व 12 वर्षीय बच्चों से पूछताछ शुरू करते हुए अगली कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी हैं।
फरार पति की तलाश में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि विक्रम सिंह नशा करता था। उसे शक था कि उसकी पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध हैं। यह उसे नागवार गुजरती थी। इसी कारण दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। बुधवार को उसने पहले नशा किया और फिर पत्नी से झगड़ने लगा। इसी बीच उसने पत्नी पर बर्फ के सुए से वार करने शुरू कर दिए। पत्नी को लहूलुहान हाने पर वह भाग निकला।
यह भी पढ़ें - Afghanistan: गुरुद्वारे में शरण लिए सिखों को नहीं तालिबान पर भरोसा, कहा- कनाडा या अमेरिका में रहेंगे सुरक्षित
यह भी पढ़ें - पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मौत का बड़ा कारण है निमोनिया, बचाव के लिए लगवाएं पीसीवी टीका