विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

असेंबली इलेक्‍शन: संजय सिंह ने कहा, पंजाब में आप के पास सीएम लायक नेता नहीं

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 09 Jan 2017 09:18 AM (IST)Updated: Mon, 09 Jan 2017 09:46 AM (IST)

पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 में आम आदमी पार्टी में सीएम पद को लेकर चर्चाएं थम नहीं रहीं। अब संजय सिंह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, जालंधर। आम आदमी पार्टी में पंजाब के मुख्यमंत्री पद को लेकर रोजाना नए नए बयान सामने आ रहे हैं। अब पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि पंजाब में आप के पास सीएम के लायक कोई चेहरा नहीं है। अभी इसका खुलासा नहीं कर सकते कि आम आदमी पार्टी के जीतने पर मुख्यमंत्री कौन होगा। समय अाने पर इसका खुलासा हो जाएगा।

भगवंत मान व जरनैल सिंह भी सीएम के दावेदारों में नहीं

यहां उद्यमियों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी सीएम पद के बारे में पार्टी में कोई चर्चा नहीं हुई है। एक सवाल के जवाब में संजय सिंह ने कहा कि सांसद भगवंत मान और जरनैल सिंह मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में नहीं है। सारा कुछ विधानसभा चुनाव के बाद तय होगा। बता दें कि आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी पिछले दिनों कहा था कि चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय किया जाएगा।

पढ़ें : पंजाब विधासभा चुनाव 2017: लाल सिंह ने नकारा एक परिवार एक टिकट का फार्मूला

केजरीवाल के बयान के बावजूद रैलियों में सांसद भगवंत मान खुद को सीएम पद का दावेदार बताते हुए वहां मौजूद लोगों से हाथ उठवाते रहे। पत्रकारों में जब संजय सिंह से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पंजाब में आप के सीएम उम्मीदवार के लिए राज्य की जनता को थोड़ा इंतजार करना होगा। अभी तक हाईकमान से कोई फरमान जारी नहीं हुआ है। जल्द ही पंजाब के सीएम का चेहरा सामने आएगा।

उन्होंने कहा कि भगवंत मान और जरनैल सिंह या कोई अन्य नाम अभी सीएम के दावेदारों में नहीं है। यदि उन्हें मौका दिया गया तो वह जरूर खुशी जाहिर करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को 70 फीसद तथा कांग्रेस को 80 फीसद काले धन से चंदा आता है।

क्या केजरीवाल होंगे सीएम

संजय सिंह यह भी सवाल किया गया कि क्या अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता पंजाब की सीएम पद की दौड़ में हैं तो उन्होंने कहा कि भले ही वह पंजाब से हैं लेकिन इस दौड़ में शामिल नहीं हैं। ऐसे में यह चर्चा भी तेज है कि क्या अरविंद केजरीवाल पंजाब में सीएम होंगे?

पंजाब चुनाव से संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें