सांपला ने कहा, 'आप' में छोटेपुर के बाद अब अगला नंबर भगवंत मान का
भाजपा के प्रदेश प्रधान और केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने कहा कि आम आदमी पार्टी में छोटेपुर को बाहर निकालने के बाद अगला नंबर भगवंत मान का है। अाप की नीति 'यूज एंड थ्रो' की है।
जेएनएन, होशियारपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की टोपी पहनकर पवित्तर सिंह भी अपवित्र हुए। सुच्चा सिंह छोटेपुर भी झूठे हो गए हैं और अब इस दल में अपमानित होने का अगला नंबर सांसद भगवंत सिंह मान का है। 'आप' का फार्मूला यूज एंड थ्रो वाला है।
सांपला ने यहां कहा कि आप का झाड़ू आगामी विधानसभा चुनावों तक पूरी तरह बिखर जाएगा। पंजाब में आप का कोई भविष्य नहीं है। सुच्चा सिंह छोटेपुर के भाजपा में शामिल होने बाबत सांपला ने कहा कि अगर छोटेपुर अप्रोच करेंगे तो देखा जाएगा।
पढ़ें : बराड़ थामेंगे आप का दामन, सिद्धू के लिए भी हुआ रास्ता साफ
सांपला ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में अकाली-भाजपा सरकार हैट्रिक बनाएगी। हालांकि मुकाबला कांग्रेस से ही रहेगा, लेकिन सीटों में काफी अंतर रहेगा। भाजपा उम्मीदवारों का एलान दिसंबर तक होगा।
पढ़ें : बठिंडा में आप में बगावत, जाेनल कार्यालय बंद किया
कांग्रेस और आप पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए सांपला ने कहा कि भाजपा में टिकटें नहीं बिकती हैं। हर पहलू पर विचार कर टिकट दी जाती है। चुनाव के मद्देनजर सभी 23 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा जल्द ही अपना चुनावी कार्यालय खोलेगी। जालंधर में प्रदेश स्तर का चुनावी कायार्लय खोला जाएगा।
पढ़ें : जैन मुनि तरुण सागर पर टिप्पणी से सियासत में उबाल, निशाने पर 'आप'
एक सवाल के जवाब में सांपला ने कहा कि कुछ सीटों पर भाजपा अकाली दल के साथ सीटें बदलने का विचार कर रही है। जल्द ही इस बारे में बैठक होगी। अकाली दल से सहमति बनाकर इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। भाजपा नेता नवजोत सिद्धू पर सांपला ने नो कमेंट्स कह कर कोई जवाब नहीं दिया।
जमीन मिलते ही एयरपोर्ट का काम शुरू होगा
केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने कहा कि आदमपुर में एयरपोर्ट बनाने का खाका केंद्र सरकार ने तैयार कर लिया है। राज्य सरकार को जगह उपलब्ध करवाने के लिए लिखा है। एयरपोर्ट का 62 करोड़ का प्रोजेक्ट है। केंद्र सरकार पूरा खर्च वहन करेगी।
पढ़ें : जैन मुनि तरुण सागर से मिले दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन, ददलानी भी माफी मांगने आएंगे