विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Crime: चुनाव में हार का रंज, दो युवकों पर जानलेवा हमला, सात आरोपित नामजद

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Sun, 29 Jan 2023 01:31 PM (IST)

पंजाब में चुनाव में समर्थन न मिलने के रंज में आरोपितों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। वहीं एक की हालत गंभीर है। उन्‍हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। सात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

चुनाव में हार का रंज, दो युवकों पर जानलेवा हमला, सात आरोपित नामजद
चुनाव में हार का रंज, दो युवकों पर जानलेवा हमला, सात आरोपित नामजद

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : चुनाव में समर्थन न मिलने के रंज में आरोपित ने साथियों संग युवकों पर हमला कर दिया। थाना हरियाना की पुलिस ने दो युवकों पर जानलेवा हमला करने पर बाप, दो बेटों सहित सात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता सीता रानी ने बताया कि 26 जनवरी बाद दोपहर करीब साढ़े चार बजे उसका बेटा रोहित कुमार अपने दोस्त जसपाल सिंह निवासी बसी बाबू खां के साथ गाड़ी पर सवार होकर बाजार से कुछ सामान लेने गया थे।

Hosiarpur News: फार्म हाउस से मिले दो मृत गाय के शव, पतीले से मिला पका हुआ मांस और बोरी से मिली सांभर की खाल

जब वह कनक मंडी चौक हरियाना के पास पहुंचा तो वहां पर पहले से ही संजीव कुमार उसके बेटे मनी और हनी के साथ चार अन्य लड़कों को साथ लिए खड़ा था। जैसे ही रोहित और जसपाल सिंह वहां से निकलने लगे उक्त सभी आरोपितों ने एक साथ उनपर हमला कर दिया। संजीव कुमार ने उसके बेटे को गाड़ी से बाहर निकाल कर पीटना शुरू कर दिया और अन्य लोगों ने गाडी की तोड़फोड़ शुरू कर दी।

आरोपितों ने दोनों को इतनी बुरी तरह से पीटा कि वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सीता रानी दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भूंगा लेकर पहुंची। जहां डाक्टरों ने दोनों की हालत को देखते हुए उन्हें सरकारी अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया। उसी समय डाक्टरों ने जसपाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। रोहित को सरकारी अस्पताल में ही भर्ती कर लिया गया।

पीछा करते हुए अस्पताल तक पहुंच गए थे आरोपित

सीता रानी ने बताया कि सरकारी अस्पताल भूंगा से रेफर होने के बाद जब वे दोनों घायलों को लेकर सरकारी अस्पताल होशियारपुर पहुंचे तो आरोपित पहले से ही वहां मौजूद थे। जिन्हें देखकर वे घबरा गए। किसी तरह डाक्टरों तक पहुंचे इसके बाद घायलों का इलाज शुरू हुआ। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पीड़ितों संग गाली गलौज करता रहता था आरोपित

पुलिस को दिए बयान में सीता रानी निवासी मोहल्ला दिल्ली गेट हरियाना ने बताया कि आरोपित संजीव कुमार पार्षद का चुनाव लड़ रहा था। जिसने धमकी देकर कहा था कि उसके पक्ष में मतदान किया जाए मगर उन्होंने मतदान नहीं किया। आरोपित चुनाव में भी हार गया। संजीव कुमार उसी दिन से उनके साथ रंजिश रख रहा था। वह समय-समय पर उनके साथ गाली गलौज करता रहता था। वह कई बार अपने घर की छत पर खड़ा होकर भी उनको गाली दिया करता था।

पुलिस ने सीता रानी के बयान पर आरोपित संजीव कुमार, उसके बेटे मनी व हनी और अन्य आरोपितों में शामिल शिवम, विशाल दोनों निवासी मोहल्ला निंबुयां, हैप्पी निवासी दिल्ली गेट और लक्की निवासी मोहल्ला गुगा थाना हरियाना के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

नशे के लिए पैसे न मिलने पर बेटे ने मां पर चला दी कुल्‍हाड़ी

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : पैसे के लालची कालयुगी बेटे ने अपनी ही माता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने हमलावर बेटे को काबू करने की कोशिश की लेकिन वह मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पीड़िता के देवर ने उसे सरकारी अस्पताल मुकेरियां पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने महिला की हालत को देखते हुए सरकारी अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया।

सरकारी अस्पताल होशियारपुर में भर्ती जोगिंद्रो देवी (50) पत्नी जागीर लाल निवासी नोशहरा पत्तन थाना मुकेरियां के देवर तरसेम लाल ने बताया कि पीड़िता के पति की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। वही अपने दोनों बेटों का पालन पोषण करती थी। पीड़िता के बड़े बेटे रोशन लाल उर्फ अजय ने उस पर हमला किया है। वह नशे का आदी है। नशे की पूर्ति के लिए पैसे मांगता रहता था। जब भी उसे पैसे नहीं मिलते तो वह गाली गलौज करता था।

Amritsar: दुकानों, शापिंग माल से 60 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, 18 के काटे चालान

कुछ दिन से वह टैक्सी चलाने का काम करने लगा था। जिससे घर में कुछ समय तक शांति बनी रही मगर पिछले कुछ दिनों से वह फिर से अपनी माता को पैसे के लिए परेशान करने लगा था। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह घर आया और अपनी माता से पैसे मांगने लगा था।

पैसे नहीं मिले तो घर में पड़ी कुल्हाड़ी से अपनी माता पर हमला कर दिया। जिससे पीड़िता के सिर और गले पर गंभीर जख्म हो गए हैं। चीख सुनकर घर के सामने करियाना की दुकान करने वाला राहुल जैसे ही आया हमलावर उसे धक्का मारते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस थाना मुकेरियां में आरोपित के खिलाफ शिकायत कर दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।