विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hosiarpur News: फार्म हाउस से मिले दो मृत गाय के शव, पतीले से मिला पका हुआ मांस और बोरी से मिली सांभर की खाल

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Wed, 25 Jan 2023 09:27 PM (GMT+05:30)

थाना सदर के गांव मांझी में फार्म हाउस में दो मरी गाय के शव एक सांभर की खाल और पक्का हुआ जानवरों का पांच किलोग्राम के करीब मांस मिलने इलाके में माहौल तनाव पूर्ण हो गया। थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर लोमेश शर्मा ने कार्रवाई शुरु कर दी।

फार्म हाउस से मिले दो मृत गाय के शव, पतीले से मिला पका हुआ मांस
फार्म हाउस से मिले दो मृत गाय के शव, पतीले से मिला पका हुआ मांस

होशियारपुर, संवाद सहयोगी :  थाना सदर के गांव मांझी में फार्म हाउस में दो मरी गाय के शव, एक सांभर की खाल और पक्का हुआ जानवरों का पांच किलोग्राम के करीब मांस मिलने इलाके में माहौल तनाव पूर्ण हो गया। मौकै पर पहुंचे संस्था होम वाइसलैंस सैकेंड के प्रधान नवीन ग्रोवर के साथ जतिंदर कुमार जस्सल न तुरंत थाना सदर फोन किया तो भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर लोमेश शर्मा ने कार्रवाई शुरु कर दी।

फार्म हाउस में मिले जानवरों के शव 

मौके पर मौजूद प्रधान नवीन ग्रोवर ने बताया कि उन्होंने पिछले कुछ समय से गुप्त सूचना मिल रही थी कि मांझी के एक फार्म हाऊस में गाय का मास और जंगली जानवरों की खाल का व्यापार हो रहा है। वह अपनी गुम हुई गाय का बहाना बना कर उक्त फार्म हाऊस में घुस आए। कुछ लोगों ने उन्होंने रोकने की कोशिश की थी। मगर वह नहीं माने और आगे चले गए। फार्म हाऊस में बने कमरे में जाकर देखा तो वहां पर करीब दस व्यक्ति बैठे थे। पास ही एक बोरे की तलाशी ली तो उसमें सांभर की खाल पड़ी थी।

पास ही एक करेट में कटा हुआ मास भरा था। जो बिल्कुल गाय का मास लग रहा था। उसी समय आ गया धमकी भरा फोन- नवीन ने बताया कि अभी वह आगे जाने ही लगे तो उसके मोबाइल फोन पर धमकी भरा फोन आया जिसने कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई फार्म हाऊस में दाखिल होने की। मगर वह घबराए नहीं। आगे जाकर देखा तो कंटीली तार में करंट लगा रखा था तांकि उसमें जंगली जानवर फस कर मर जाए। कुछ ही दूरी पर एक मृत गाय मिली और उसके पास ही एक गाय का कंकाल मिला।

क्या कहते है थाना प्रभारी

बात करने पर थाना प्रभारी सदर इंस्पेक्टर लोमेश शर्मा ने बताया कि काबू किए तीनों आरोपित बंगाल साईड से संबंधित है। अभी उनके बारे पूरी जानकारी नही है। उनके आधार कार्ड मंगवाए है। उन्ही के आधार पर उनकी पहचान होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

क्या कहते है वाइल्ड रेंज अफसर बलवीर सिंह

बात करने पर वाइल्ड रेंज अफसर बलवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर भेजी उसकी टीम ने पका हुआ और कच्चा मास के कुछ भाग अपने कब्जे में ले लिया है जिसको अब देहरादून लेब में भेज कर पड़ताल कराई जाएगी। अगर पकड़े गए व्यक्ति आरोपी पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।