विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होशियारपुर के मुकेरियां नगर कौंसिल की कमान अनूप भट्टी को मिली, उपप्रधान बनीं डॉ. मधुमिता

Published: Mon, 24 Aug 2026 06:36 PM (IST)

मुकेरियां नगर कौंसिल में अनूप कुमार भट्टी ने प्रधान और डॉ. मधुमिता ने उपप्रधान का पद संभाला। विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा मिला।

कार्यक्रम में मौजूद सांसद राज कुमार चब्बेवाल व अन्य।

कार्यक्रम में मौजूद सांसद राज कुमार चब्बेवाल व अन्य।

HighLights

  1. अनूप कुमार भट्टी ने मुकेरियां नगर कौंसिल प्रधान का पद संभाला।

  2. डॉ. मधुमिता बनीं मुकेरियां नगर कौंसिल की नई उपप्रधान।

  3. सांसद चब्बेवाल ने मुकेरियां के विकास कार्यों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

संवाद सहयोगी, मुकेरियां। होशियारपुर के अंतर्गत आती नगर कौंसिल मुकेरियां के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का ताजपोशी समारोह नगर कौंसिल कार्यालय में आयोजित किया गया। विशेष कार्यक्रम में अनूप कुमार भट्टी ने प्रधान और डॉ. मधुमिता ने उपप्रधान के रूप में पदभार संभाला। इस दौरान आम आदमी पार्टी के वालंटियरों और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने पहुंचकर दोनों को शुभकामनाएं दीं।

समारोह में पहुंचे सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की भलाई और प्रदेश के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मुकेरियां शहर में अधूरे पड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी और नगर कौंसिल को जरूरी सहयोग दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मुक्तसर साहिब में घर पहुंचते ही युवक पर बरसीं गोलियां, दो मोटरसाइकिलों पर आए हमलावरों ने 4 राउंड किए फायर

लोगों को बेहतर सुविधाएं पहुंचाना लक्ष्य

डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने के लिए प्रयासरत हैं।

नवनियुक्त प्रधान अनूप कुमार भट्टी ने शहरवासियों का आभार जताते हुए कहा कि वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

यह भी पढ़ें- पंजाब में मिनिस्ट्रियल हड़ताल का आठवां दिन, सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप्प, 27 अगस्त को महाबंद की चेतावनी

प्रत्येक वार्ड की समस्याएं होंगी हल

उन्होंने शहर की सुंदरता बढ़ाने, सफाई व्यवस्था सुधारने और बिना भेदभाव विकास करवाने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।

समारोह में विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण, करमजीत कौर, सरबजोत सिंह साबी, राम प्रकाश सहित पार्षद, अधिकारी, पार्टी नेता, वालंटियर और शहरवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- चीनी के दाम बढ़े तो महंगी हुई मिठास, पंजाब में बर्फी से जलेबी तक के रेट बढ़े; त्योहार-शादी का बजट भी प्रभावित