पत्नी आई थी पंजाब, पति ने न्यूजीलैंड में उठाया खतरनाक कदम
पत्नी इन दिनों भारत आई हुई थी, जबकि पति न्यूजीलैंड में था। आज अचानक खबर आई कि पति ने खुदकशी कर ली। खुदकशी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
गढ़शंकर [राजिंदर सिंह]। करीब ढाई दशक पहले अपने परिजनों के साथ न्यूजीलैंड गए गढ़शंकर के गांव पक्खोवाल निवासी मुख्तयार सिंह उर्फ बारा (36) ने विदेश में फंदा लगाकर जान दे दी। जब उसने वहां जान दी, उसकी पत्नी भारत में आई हुई थी। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है।
मृतक के भाई सुखविंदर सिंह व चाचा पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि मुख्तयार की शादी 11 वर्ष पहले माहिलपुर की सुखप्रीत कौर से हुई थी। सुखप्रीत अपने दोनों बच्चों के साथ 15 दिन पहले ही न्यूजीलैंड से अपने मायके में बहन की शादी में आई थी। रविवार को करीब दो बजे मुख्तयार की मां गुरदेव कौर का फोन आया कि मुख्तयार सिंह ने अपने फार्म में फंदा लगा लिया है। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उनकी समझ से बाहर है कि इतने शांत स्वभाव के बारा को क्या हो गया था, जो उसने मौत को गले लगा लिया। पति की मौत की खबर सुनने के बाद सुखप्रीत विदेश रवाना हो गई है।
24 साल पहले गया था आकलैंड
मृतक के परिजनों ने बताया कि 24 वर्ष पहले मुख्तयार की बहन जसविंदर कौर ने उसके पिता तारा सिंह को न्यूजीलैंड बुलाया था। बाद में भाई मुखत्यार सिंह, माता गुरदेव कौर व पिता तारा सिंह गांव से जाकर आकलैंड में जा बसे। उस समय मुख्तयार सिंह छठी कक्षा में पढ़ता था। मृतक की पुत्री सीरत 9 व पुत्र युवराज ङ्क्षसह 7 साल का है।
यह भी पढ़ेंः मां ने की थी तीन वर्षीय पीहू की निर्मम हत्या, अब उम्र गुजरेगी जेल में