विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ludhiana Crime: खाली प्लाट में वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप, बेटे ने हत्या का लगाया आराेप

By Vipin KumarEdited By:
Published: Sun, 28 Aug 2022 11:56 AM (IST)

Ludhiana Crime औद्याेगिक शहर के मुंडियां इलाके के एक प्लाट में रविवार सुबह वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी ...और पढ़ें

मुंडिया कला इलाके के प्लाट में वृद्ध का शव मिलने के बाद उसके बेटे से पूछताछ करती पुलिस। (जागरण)
मुंडिया कला इलाके के प्लाट में वृद्ध का शव मिलने के बाद उसके बेटे से पूछताछ करती पुलिस। (जागरण)

जासं, लुधियाना। Ludhiana Crime: चंडीगढ़ रोड स्थित मुंडियां इलाके के एक प्लाट में रविवार सुबह वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बड़ी बात यह है कि शव के बगल में शराब की खाली बोतल भी पड़ी हुई थी। पुलिस का कहना है कि वृद्ध की प्राकृतिक मौत हुई है जबकि मृतक के बेटे का आरोप है कि उसकी हत्या करके शव काे वहां फेंका गया है। बहरहाल, थाना जमालपुर की मुंडियां चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।

राहगीर ने शव देखकर मचाया शोर, फिर पहुंची पुलिस

जांच अधिकारी एएसआइ जगमीत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान भामियां स्थित एमजी सिटी निवासी अमर सिंह (60) के रूप में हुई। सुबह किसी राहगीर ने शव देख कर शोर मचाया। जिस पर जमा हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को मृतक की जेब से एक डायरी मिली। जिसमें से उसके परिवार का नंबर मिल गया। सूचना मिलने पर पहुंचे मृतक के बेटे सोहन सिंह ने उसकी पहचान अपने पिता के रूप में की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुलेगा माैत का राज

उसने बताया कि उसके पिता हर रात घूूमने के लिए जाते थे। शनिवार रात वह गए तो लौट कर नहीं आए। जिस पर रात भर वह तलाश में जुटे रहे। सुबह फोन आने पर पता चला कि उनका शव मुंडियां सरकारी स्कूल के सामने खाली प्लाट में पड़ा हुआ है। जगमीत सिंह ने बताया कि मृतक के कपड़े शाैच से गंदे हो चुके थे। ऐसा लग रहा है कि शराब के नशे में वह वहां शाैच के लिए गया और वहीं पर उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मामले की सच्चाई सामने आएगी।

यह भी पढ़ें-अनाज ढुलाई घाेटाले में चर्चा में आया बैग, CCTV फुटेज में पूर्व मंत्री की कोठी से ले जाता दिखा PA इंद्रजीत इंदी; विजिलेंस ने किया नामजद