यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab News: गैर मर्द के साथ होटल में गई पत्नी, पीछे से आया सरपंच पति; नजारा देख आपे से हुआ बाहर, उठा लिया बड़ा कदम
गुरदासपुर के पास एक होटल में सरपंच की उनकी पत्नी और एक गैर व्यक्ति के बीच कमरे में हाथापाई हो ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। गुरदासपुर के निकटवर्तीय गांव के मौजूदा सरपंच की पत्नी किसी गैर व्यक्ति के साथ पठानकोट के बस स्टैंड के पास एक होटल में गई हुई थी। वहीं पर होटल में एक कमरा किराए पर लिया। दोनों को कमरे में घुसे मात्र 15 मिनट ही हुए थे कि ऊपर से सरपंच आ गया और होटल की रिस्पेशन से पूछकर सीधा कमरे में घुस गया।
इस दौरान सरपंच की अपनी पत्नी और उसके साथ कमरे में घुसे गैर व्यक्ति के साथ हाथापाई हो गई। सरपंच ने गुस्से में आकर डब में से पिस्टल निकाल कर हवा में फायर चला दिया।
हालांकि, होटल के स्टाफ के पहुंचने पर हुई गहिमा-गहमी के दौरान सरपंच का पिस्टल गिर गया। सरपंच की पत्नी और उसके साथ आया व्यक्ति होटल में से निकल गए। फिर बाद में सरपंच भी वहां से चला गया।
होटिल में सरपंच ने की फायरिंग
होटल प्रबंधक फायर चलने के कारण घबरा गया और मामला पुलिस के ध्यान में ला दिया। होटल में फायर होने और हुल्लड़बाजी करने की शिकायत होटल के मैनेजर ने दी।
थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस ने होटल मैनेजर की शिकायत पर सरपंच, उसकी पत्नी और उसकी पत्नी के साथ आए गैर व्यक्ति के खिलाफ मामला असलहा एक्ट और बीएनएस की धाराओं 194 (2), 125 और 3(5) तो दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें- Punjab Crime News: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी, महिला के पति व घर वालों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या
मामले को खुलासा नहीं कर रही पुलिस
मगर बाद में जब पता चला कि मामले में मौजूदा सरकार का एक सरपंच भी शामिल है तो दबाव पड़ने पर पुलिस मीडिया समक्ष मामले का खुलासा करने को तैयार नहीं है।
सरपंच विधानसभा हलका गुरदासपुर के एक निकटवर्ती गांव का सरपंच और उसकी पत्नी के साथ आया नौजवान गगनदीप सिंह भी गुरदासपुर के ही एक निकटवर्ती गांव के साथ संबंधित है।
बता दें कि उक्त सरपंच आम आदमी पार्टी से संबंधित है। पुलिस ने उनके राजनीतिक प्रभाव को देखते हुए मामले को दबाने की कोशिश की है। लेकिन इस घटना से सरपंच पर गहरा प्रभाव पड़ा है। जैसे ही वह गैर मर्द के साथ अपनी पत्नी को देखा तो आपे से बाहर हो गया और फायरिंग कर दी।
