विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरदासपुर उपचुनाव के लिए स्वर्ण सलारिया होंगे भाजपा के उम्मीदवार

By Ankit KumarEdited By:
Published: Thu, 21 Sep 2017 05:20 PM (IST)Updated: Thu, 21 Sep 2017 07:36 PM (IST)

गुरदासपुर लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव में स्वर्ण सलारिया को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला कांग्रेस के सुनील जाखड़ और आप के सुरेश खजूरिया से होगा।

गुरदासपुर उपचुनाव के लिए स्वर्ण सलारिया होंगे भाजपा के उम्मीदवार
गुरदासपुर उपचुनाव के लिए स्वर्ण सलारिया होंगे भाजपा के उम्मीदवार

जेएनएन, गुरदासपुर। गुरदासपुर लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने स्वर्ण सलारिया को उम्मीदवार घोषित किया है। स्वर्ण सलारिया फिलहाल दिल्ली में है।

भाजपा ने वीरवार को गुरदासपुर लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी का नाम तय किया। लोकसभा उपचुनाव में स्वर्ण सलारिया भाजपा के उम्मीदवार होंगे। सलारिया इस समय दिल्ली में मौजूद हैं। उन्हें राष्ट्रीय संगठन मंत्री राम लाल ने बुलाया है। गौरतलब है कि पिछले चुनाव में संगठन मंत्री राम लाल ने स्वर्ण सलारिया को अगली बार टिकट देने का आश्वासन दिया था। ऐसे में इस बार उन्हें आम आदमी पार्टी के सुरेश खजूरिया और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के खिलाफ मैदान में उतारा गया है। वहीं कविता खन्ना ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी का फैसला मंजूर है और जो भी जिम्मेदारी उन्हें मिलेगी उसे निभाने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें: आप प्रत्‍याशी खजुरिया ने गुरदासपुर उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

इससे पहले भाजपा की तरफ से विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना, स्वर्ण सलारिया व दिनेश बब्बू को टिकट का दावेदार माना जा रहा था। अंत में स्वर्ण सलारिया के नाम पर मुहर लगी। प्रदेश भाजपा की ओर से हाईकमान को उम्मीदवारों के नामों का पैनल दो दिन पहले ही भेजा जा चुका था। सहानुभूति के तौर पर उम्मीद की जा रही थी कि भाजपा कविता खन्ना को ही मैदान में उतारेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बता दें, अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के चलते गुरदासपुर लोकसभा सीट खाली हुई थी। उपचुनाव के तहत इस सीट के लिए 11 अक्टूबर को मतदान होगा। आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशी मेजर जनरल सुरेश खजूरिया ने उपचुनाव के लिए वीरवार को ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

चुनाव प्रक्रिया

-नामांकन: संबंधित कागजात सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर बाद 3 बजे तक रिटर्निंग अधिकारी के पास दाखिल किए जा सकते हैं।
-नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख: 22 सितंबर
-नामांकन पत्रों की पड़ताल: 25 सितंबर
-नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख: 27 सितंबर
-मतदान: 11 अक्टूबर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक
-वोटों की गिनती: 15 अक्टूबर

यह भी पढ़ें: पंजाब में किसानों की कर्ज माफी का रास्ता साफ, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी