यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पीलीभीत एनकाउंटर में नया खुलासा, लंदन में बैठे खालिस्तानी समर्थक के मैसेज पर उत्तर प्रदेश पहुंचे थे तीनों आतंकी
Pilibhit encounter पंजाब के गुरदासपुर के तीनों आतंकी लंदन में बैठे एक खालिस्तानी के संपर्क में थे। शुरुआती जांच में ...और पढ़ें

HighLights
- लंदन में बैठे खालिस्तानी के संदेश पर उत्तर प्रदेश पहुंचे थे तीनों आतंकी
- पीलीभीत में रुकने का इंतजाम कराने वाले युवक से पूछताछ
- आतंकी गुरविंदर के रिश्तेदारों से लखीमपुर खीरी में एक घंटे पूछताछ
- फर्जी आधार कार्ड बनवाने पर दो अज्ञात पर केस किया गया दर्ज
जागरण संवाददाता, गुरुदासपुर। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सोमवार को सुबह उत्तर प्रदेश और पंजाब पुलिस से मुठभेड़ में मारे गए गुरदासपुर जिले के रहने वाले आतंकी गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह और जसनप्रीत सिंह लंदन में बैठे खालिस्तानी के संपर्क में थे।
शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों गुरदासपुर में 18 दिसंबर को बख्शीवाल चौकी में घटना को अंजाम देने के बाद उसी के कहने पर पूरनपुर पहुंचे थे। उसी ने क्षेत्रीय युवक की मदद से तीनों के रहने की व्यवस्था कराई थी।
इसी बीच बुधवार देर रात पुलिस टीम ने लखीमपुर खीरी के निघासन में भी दबिश दी। वहां आतंकी गुरविंदर की बुआ के स्वजन से पूछताछ कर टीम लौट आई।
एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आतंकियों को पूरनपुर में होटल हरजी में कमरा दिलाने वाले गजरौला जब्ती निवासी युवक समेत दो से पूछताछ की गई।
20 दिसंबर को आई थी वाट्सएप कॉल
आरंभिक पूछताछ में पता चला कि लंदन में रहने वाला खालिस्तान समर्थक के परिचित पूरनपुर क्षेत्र में रहते हैं। वह डेढ़ वर्ष पहले यहां आया तो गजरौला जब्ती निवासी युवक से भी मिला और वापसी के बाद भी फोन पर अक्सर बात करता था। उस युवक ने बताया कि 20 दिसंबर को भी लंदन से वाट्सएप कॉल आई थी।
उसने कहा कि मेरे रिश्तेदारों को किसी होटल में कमरा दिला दें। होटल में रुपये कम कराने पर आईलेट सेंटर संचालक से हो रही पूछताछ पुलिस के अनुसार तीनों आतंकी बस से पूरनपुर पहुंचे थे।
इसके बाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला जप्ती का एक युवक गांव के राइस मिल में काम करने वाले एक अन्य युवक के साथ होटल में लेकर गया था।
पुलिस आइलेट सेंटर संचालक से पूछताछ
एक युवक ने अपने किसी परिचित आइलेट सेंटर संचालक से वाट्सएप के जरिये होटल मैनेजर की बात कराकर रुपये भी कम कराए थे। पुलिस आइलेट सेंटर संचालक से भी पूछताछ कर रही है।
12 टीमें कर रहीं दोनों अज्ञात की तलाश फर्जी आधार कार्ड बनवाने के मामले में पुलिस ने तीनों आतंकियों को नामजद करते हुए दो अज्ञात पर धोखाधड़ी सहित गंभीर आरोपों में केस दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 12 टीमें अब इन दो अज्ञात लोगों की तलाश में जुटी हुई है। उत्तराखंड और नेपाल सीमा में बढ़ाई चौकसी खालिस्तानी आतंकियों के मारे जाने के बाद उत्तराखंड और नेपाल सीमा पर सुरक्षा को बढ़ाया गया है।
नेपाल के सीमावर्ती वन क्षेत्र और नदियों के घाटों पर भी जवानों ने गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। घुसपैठ को रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें- Pilibhit Encounter: 800 KM दूर आकर सुरक्षित मान बैठे थे लेकिन...मारे गए तीन खालिस्तान समर्थक आतंकियों पर बड़ा अपडेट
