विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तानी ड्रग नेटवर्क को बड़ा झटका, पंजाब में 12 किलो हेरोइन और 19 लाख रुपए कैश बरामद; 2 गिरफ्तार

By Sunil KumarEdited By: Rajat Mourya
Published: Sun, 24 Sep 2023 04:40 PM (IST)

पंजाब पुलिस ने रविवार को सीमा सुरक्षा बल के साथ संयुक्त अभियान में दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है ...और पढ़ें

पंजाब में 12 किलो हेरोइन और 19 लाख रुपए कैश बरामद; 2 गिरफ्तार
पंजाब में 12 किलो हेरोइन और 19 लाख रुपए कैश बरामद; 2 गिरफ्तार

HighLights

  1. BSF ने गुरदासपुर में सीमा से सटे गांव से बरामद की 12 किलो हेरोइन
  2. बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया था सर्च ऑपरेशन
  3. ड्रोन से गिराई गई 12 किलो हेरोइन और 19 लाख की भारतीय करेंसी बरामद

कलानौर (गुरदासपुर), संवाद सहयोगी। Drugs Recovered In Punjab जिला गुरदासपुर पुलिस और बीएसएफ सेक्टर गुरदासपुर के जवानों को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई, जब पुलिस थाना कलानौर के तहत आते गांव चौड़ा से 12 किलो हेरोइन और 19 लाख रुपए की भारतीय करेंसी बरामद की गई।

पाकिस्तानी तस्करों के मंसूबे पुलिस व बीएसएफ ने फिर से फेल कर दिए हैं। एसएसपी दयामा हरीश कुमार ओम प्रकाश ने बताया कि पंजाब पुलिस व बीएसएफ ने साझा तौर पर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सर्च ऑपरेशन चलाया था।

गांव चौड़ा में चलाया गया सर्च ऑपरेशन

उन्होंने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान गांव चौड़ा से 12 किलो हेरोइन और 19 लाख रुपए की भारतीय करेंसी बरामद की गई। पुलिस ने दो तस्करों को भी पकड़ा। जिनकी पहचान जगतप्रीत सिंह और सुरिंदरजीत सिंह के तौर पर हुई है।

ये भी पढ़ें- 'भारत-चीन सीमा पर BRO ने तेज की निर्माण गतिविधियां', चंडीगढ़ में बोले सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक राजीव चौधरी

पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन से भेती थी हेरोइन

एसएसपी ने बताया कि यह हेरोइन पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के माध्यम से भेजी थी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है। इस मौके पर डीएसपी गुरविंदर सिंह के अलावा बीएसएफ के अधिकारी भी मौजूद थे।

'मादक पदार्थ नेटवर्क को बड़ा झटका'

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि पुलिस और बीएसएफ ने सीमा पार मादक पदार्थ नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। गुरदासपुर पुलिस और बीएसएफ ने एक संयुक्त अभियान में 19.3 लाख रुपए कैश 12 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है।

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान से नशीली दवाओं को भारत लाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था।" गौरव यादव ने कहा कि अब बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक स्थापित करने के लिए जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें- चीन की जमीन पर भारत का झंडा गाड़ कर आए बठिंडा के खिलाड़ी, रोइंग मुकाबले में जीता सिल्वर मेडल; मिला इनाम