विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurdaspur News: बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को फायरिंग कर मार गिराया, चार पेकेट हेरोइन बरामद

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Sun, 19 Feb 2023 04:05 PM (IST)

पंजाब के गुरदासपुर में बीएसएफ ने पाकिस्‍तानी ड्रोन को फायरिंग कर मार गिराया। इसके बाद चलाए गए सर्च आपरेशन के ...और पढ़ें

बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को फायरिंग कर मार गिराया, चार पेकेट हेरोइन बरामद
बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को फायरिंग कर मार गिराया, चार पेकेट हेरोइन बरामद

संवाद सहयोगी, डेरा बाबा नानक: बीएसएफ के सेक्टर गुरदासपुर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने रविवार को दूसरे दिन बड़ी सफलता प्राप्त करते पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। ड्रोन के साथ बांधी गई चार पेकेट हेरोइन भी बरामद की गई है। बीएसएफ की 113 बटालियन की बीओपी घनिए के से बीएसएफ जवानों ने सीमा पर उड़ते पाकिस्तानी ड्रोन को फायरिंग कर मार गिराया।

यह भी पढ़ें:  Punjab Crime News: पंजाब में कस रहा अपराधियों पर शिकंजा, जमीन कब्जाने के मामले में 25 पर केस दर्ज 

इसके बाद चलाए गए सर्च आपरेशन के दौरान बीएसएफ के जवानों ने गिराया गया ड्रोन बरामद कर लिया। उसके पंखे टूट चुके थे, जिसके साथ चार पेकेट हेरोइन बांधी गई थी। हेरोइन का वजन 2.730 किलोग्राम बताया जा रहा है। ज्ञात रहे कि इसी बटालियन ने शनिवार रात को भी पाकिस्तानी तस्करों पर गोलीबारी कर 20 पैकेट हेरोइन, दो पिस्तौल, मेगजीन व गोलियां बरामद की थीं। बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने दो दिन में पाकिस्तान के दो बड़े मंसूबों को विफल किया है।

यह भी पढ़ें: Eknath Shinde: तीर-धनुष सिंबल मिलने पर पठानकोट में शिव सैनिकों ने लड्डू बांट कर मनाई खुशी

अब तक बीएसएफ के जवान 64 बार पाकिस्तानी ड्रोन के प्रयासों को नाकाम कर चुके हैं। चार बार पाकिस्तानी ड्रोन गिराए जा चुके हैं। सेक्टर में पिछले समय के दौरान करीब 200 किलो हेरोइन बरामद की जा चुकी है। उधर, पुलिस थाना डेरा बाबा नानक की प्रभारी दिलप्रीत कौर भंगू ने बताया कि शनिवार रात बरामद हेरोइन व हथियारों और रविवार को ड्रोन के माध्यम से भेजी गई हेरोइन को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।