विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurdaspur के विधायक पाहड़ा ने CM मान पर लगाया आरोप, बोले- मुख्यमंत्री ने खुद मुझे फोन कर की वादा खिलाफी

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Sat, 02 Dec 2023 09:18 PM (IST)

गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने सीएम मान पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की रैली के बाद अपने ...और पढ़ें

गुरदासपुर के विधायक पाहड़ा ने सीएम मान पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप
गुरदासपुर के विधायक पाहड़ा ने सीएम मान पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

HighLights

  1. पुलिस ने पाहड़ा परिवार को किया नजरबंद
  2. मुख्यमंत्री के फोन के बाद हटाई गई पुलिस
  3. पाहड़ा बोले सीएम ने कहा दोनों भाई इक्ट्ठे करेंगे उद्घाटन

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Mann) द्वारा शनिवार की सुबह खुद मुझे फोन कर कहा गया कि हम आज बस अड्डे का उद्घाटन (Bus Stop Inauguration) नहीं करेंगे। दस से 15 दिसंबर के बीच कोई समय रखकर दोनों भाई इक्ट्ठे उद्घाटन करेंगे, लेकिन बाद में मुख्यमंत्री ने अपनी बात से पलटते हुए उद्घाटन कर दिया।

उक्त दावा हलका गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने मुख्यमंत्री की रैली के बाद अपने घर पर आयोजित प्रैस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए किया।

विधायक ने बस अड्डे के उद्घाटन पर ये कहा

विधायक पाहड़ा ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में मुख्यमंत्री से अपील की थी कि एक साल पहले से बनकर तैयार हो चुके गुरदासपुर के बस अड्डे का जल्द उद्घाटन किया जाए। जबकि इससे पहले उन्होंने दो जून को भी मुख्यमंत्री व संबंधित सभी लोगों को ईमेल व पत्र लिखकर बस अड्डे का उद्घाटन करने और उद्घाटन समारोह में शामिल होने की बात की थी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को बस अड्डे के उद्घाटन समारोह घोषणा होने के बाद उन्होंने शुक्रवार को चीफ सेक्रेटरी पंजाब व डीसी गुरदासपुर से उद्घाटन समारोह में शामिल होने संबंधी बात की। इसके बाद शनिवार सुबह उन्हें पुलिस अधिकारियों के फोन आने शुरु हो गए और आठ बजे के करीब पुलिस द्वारा भारी संख्या में उनके घर पर पहुंच कर उन्हें व उनके पूरे परिवार को नजरबंद कर लिया गया।

विधायक ने सीएम से की बात

विधायक पाहड़ा ने बताया कि उन्होंने इस संबंधी न तो कोई ट्वीट किया और न ही कोई मैसेज। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह के नंबर से फोन आए, लेकिन नंबर पता न होने के चलते उन्होंने फोन अटेंड नहीं किया। जिसके बाद डीसी गुरदासपुर द्वारा उन्हें बताया गया कि मुख्यमंत्री उनसे बात करना चाहते है।

ये भी पढ़ें- गुरदासपुर व पठानकोट के लोगों को मिली कई सौगात, Punjab सरकार ने इन परियोजना का किया ऐलान

इसके बाद फिर से उन्हें फोन आया और मुख्यमंत्री ने उनसे बात करते हुए कहा कि वह आज बस अड्डे का उद्घाटन नहीं करेंगे। वह दस से 15 दिसंबर के बीच दोबारा आकर उनके साथ गुरदासपुर के बस अड्डे व दीनानगर तहसील का उद्घाटन करेंगे।

सीएम केजरीवाल के आने पर कर दिया उद्घाटन

उन्होंने बताया कि उद्घाटन के कुछ मिनट पहले फिर से मुख्यमंत्री के ओएसडी ने फोन पर उन्हें कहा कि मुख्यमंत्री बस अड्डे का केवल विजिट करेंगे, उद्घाटन नहीं। लेकिन इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आने के बाद बस अड्डे का उद्घाटन कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि वह इस संबंधी मुख्यमंत्री से बात करेंगे कि उन्होंने उनसे वादा कर बाद में वादा खिलाफी क्यों की। जबकि उन्होंने खुद मुख्यमंत्री से बात नहीं की थी, बल्कि मुख्यमंत्री ने ही उन्हें फोन कर यह बात की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री की क्या मजबूरी हो गई, इस संबंधी वह उनसे बात करेंगे और उसके बाद फिर से प्रैस कान्फ्रेंस करेंगे।

आम जनता को नहीं रखनी चाहिए कोई उम्मीद- विधायक

उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री लोगों के चूने हुए प्रतिनिधि से वादा कर इस तरह मुकर सकते है, तो आम जनता को तो कोई उम्मीद नहीं ही रखनी चाहिए। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा भी उपस्थित थे।

ये भी पढे़ं- 'अपनी भलाई के लिए चुनें आम लोग', दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का सनी देओल पर निशाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।