विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भारत के हर कोने में इस्लाम का परचम लहराएंगे...', गुरदासपुर में हेड कॉन्स्टेबल की हत्या कर आतंकी संगठन ने दी धमकी

Published: Mon, 16 Nov 2026 08:16 PM (GMT+05:30)

गुरदासपुर जिले में एक बार फिर से पुलिस मुलॉजिम के सिर पर गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया ...और पढ़ें

मृतक विनोद कुमार की फाइल फोटो (बाईं ओर)। घटनास्थल का जायजा लेते एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर प्रवीण कुमार सिन्हा, आईजी बार्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर और अन्य। जागरण

मृतक विनोद कुमार की फाइल फोटो (बाईं ओर)। घटनास्थल का जायजा लेते एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर प्रवीण कुमार सिन्हा, आईजी बार्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर और अन्य। जागरण

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक बार फिर से पुलिस मुलाजिम के सिर पर गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस मुलाजिम की हत्या कर उसके शव को सड़क के किनारे फेंक दिया गया।

पुलिस को मामले की जानकारी देर रात 12 बजे लगी, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस हेड कॉन्स्टेबल की हत्या दो बाइक सवारों की ओर से की गई, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है। पुलिस ने विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच शुरू कर दी है।

उधर, तहरीक-ए-तालिबान हिंदोस्तान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली है। वहीं सोमवार देर शाम एडीजीपी लॉ एंड आर्डर प्रवीण कुमार सिन्हा और आईजी बार्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया।

WhatsApp Image 2026-11-16 at 6.34.02 PM (3)

जीआरपी-मृतक विनोद कुमार की फाइल फोटो।

जानकारी के अनुसार रविवार-सोमवार की रात अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाइवे पर गांव मान कौर के पास खून से लथपथ पुलिस हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार निवासी कृष्णा नगर का शव मिला। मृतक की मां कुंती देवी ने बताया कि उनका बेटा पुलिस जिला पठानकोट के थाना सुजानपुर में तैनात था। उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी।

उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब सवा नौ बजे विनोद ने अपने भाई को फोन करके बताया कि वह पुराना शाला के पास पहुंच गया है और उसे कहा कि वह करीब 15 मिनट बाद उसे बाईपास से आकर ले जाए। उन्होंने बताया कि जब उसका भाई राम लाल उन्हें लेने के लिए बाईपास चौक पहुंचा तो विनोद वहां नहीं मिला। परिवार द्वारा उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया, जिसके बाद रात करीब 1 बजे विनोद का शव बाईपास सड़क के किनारे पड़ा मिला।

उन्होंने बताया कि विनोद के पास उसका सामान भी नहीं था। उधर, जांच अधिकारी एसआई मोहन लाल ने बताया कि विनोद कुमार प्रमोशन के बाद ट्रेनिंग सेंटर जहानखेलां गए थे। उन्हें ट्रेनिंग के सिलसिले में संगरूर भेजा गया था। 15 नवंबर की देर रात जब वह गुरदासपुर लौट रहे थे तो मान कौर सिंह के पास पहुंचने पर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सीसीटीवी फुटेज आई सामने

विनोद की हत्या से पहले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसकी एक फोटो सोशल मीडिया पर डालकर शिअद नेता बिक्रमजीत मजीठिया ने दावा किया है कि दो बाइक सवारों ने पहले विनोद कुमार को किडनैप किया और फिर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

WhatsApp Image 2026-11-16 at 6.34.02 PM (2)

जीआरपी-घटनास्थल का जायजा लेते एडीजीपी लॉ एंड आर्डर प्रवीण कुमार सिन्हा, आईजी बार्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर और अन्य। जागरण

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि दो बाइक सवार युवक विनोद कुमार को मोटरसाइकिल पर बैठा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस का दावा है कि दो बाइक सवारों से विनोद कुमार ने लिफ्ट ली थी, जिन्होंने बाद में उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।

तहरीक-ए-तालिबान हिंदोस्तान ने ली जिम्मेदारी

वहीं, मामले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान हिंदोस्तान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर ली है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि 15 नवंबर 2026 को ऑपरेशन नूर के तहत कार्रवाई की गई है। इस दौरान गुरदासपुर के पठानकोट बाईपास पर अचानक की जा रही चेकिंग के समय पुलिस बल के एक सदस्य को मार दिया गया है। हम पंजाब के मुजाहिदीनों को बधाई देते हैं, जिन्होंने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

पोस्ट में भारतीय पुलिस बल, सेना व अन्य सरकारी संस्थाओं को चेतावनी दी गई है कि अब से आप को रोज किसी न किसी की लाश उठानी पड़ेगी। इसके अलावा हम एक और चेतावनी देते हैं कि अब हम आपको खत्म करने के लिए आपके घरों में भी घुसेंगे। हम सड़कों पर कम आपके घरों में घुसकर ज्यादा वार करेंगे और भारत के हर कोने से इस्लाम का परमच लहराएंगे।

WhatsApp Image 2026-11-16 at 6.34.01 PM (1)

जीआरपी-घटना के बारे में जानकारी देते एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर प्रवीण कुमार सिन्हा। जागरण

उधर, देर शाम घटनास्थल पर पहुंचे एडीजीपी लॉ एंड आर्डर प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार की मान कौर सिंह के पास सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना रात करीब 9.20 बजे की है, जिसकी सूचना पुलिस को 12 बजे के बाद मिली। उसी समय से पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम हो गया है और देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस मामले में आतंकी एंगल से भी इनकार नहीं किया जा रहा। सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट को भी वेरीफाई किया जा रहा है। पठानकोट में छीनी गई गाड़ी का इस वारदात से कोई संबंध सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के हिसाब से हेड कॉन्स्टेबल ने मोटरसाइकिल सवारों से लिफ्ट ली थी, किडनैपिंग का कोई एंगल सामने नहीं आया है।

पिछले केसों में भी देश विरोधी तत्व शामिल रहे हैं, जिसके चलते आतंकी एंगल को रूल आऊट नहीं किया जा रहा। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पूरे पंजाब में हाई अलर्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- फिरौती न देने पर पटियाला में चली गोलियां, कार सवार पर 3 हमलावरों ने किया हमला, युवक ने की जवाबी फायरिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।