विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरदासपुर के कलानौर में फायरिंग, हमले में बाल-बाल बचा किसान; इलाके में हड़कंप

Published: Sun, 25 Oct 2026 09:01 AM (IST)

गुरदासपुर के कलानौर ब्लॉक के सहूर गांव में शनिवार रात एक बेलर मालिक और किसान कैप्टन सिंह पर गोली चलाई गई।

गांव सहूर में बेलर मालिक पर फायरिंग, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू।

गांव सहूर में बेलर मालिक पर फायरिंग, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू।

HighLights

  1. कलानौर के सहूर गांव में बेलर मालिक पर गोली चली

  2. किसान कैप्टन सिंह पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की

जागरण संवाददाता, कलानौर (गुरदासपुर)। ब्लॉक कलानौर के अधीन आते सीमावर्ती गांव सहूर में शनिवार की रात एक बेलर मालिक और किसान कैप्टन सिंह पर गोली चलाने का मामला सामने आया है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना कलानौर के SHO अमनदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित किसान कैप्टन सिंह के बयानों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी देते हुए पीड़ित बेलर मालिक कैप्टन सिंह पुत्र अजैब सिंह निवासी सहूर ने बताया कि वह धान की पराली की गांठें बनाने का काम करता है। ज

ब वह रात करीब सवा 9 बजे अपने गांव लौटा तो गांव के ही एक युवक ने अंधेरे में उस पर फायर कर दिया। कैप्टन सिंह ने बताया कि वह तुरंत नीचे बैठ गया और बाल-बाल बच गया।

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

पीड़ित ने बताया कि इस दौरान उसके सिर पर बंधा परना भी उतर गया और उसमें छर्रे भी लगे। आरोपी युवक भागते-भागते दो और फायर करता हुआ फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस चौकी दोस्तपुर की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- बठिंडा: फ्लिपकार्ट के गोदाम से 4.5 करोड़ के मोबाइल चोरी, सबूत मिटाने के लिए CCTV का DVR भी ले गए