विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बठिंडा: फ्लिपकार्ट के गोदाम से 4.5 करोड़ के मोबाइल चोरी, सबूत मिटाने के लिए CCTV का DVR भी ले गए

Published: Sun, 25 Oct 2026 08:21 AM (IST)

भुच्चो मंडी स्थित फ्लिपकार्ट के गोदाम से चोरों ने सैमसंग कंपनी के करीब 980 महंगे मोबाइल फोन चुरा लिए, जिनकी कीमत 4.5 करोड़ रुपये से अधिक है।

बठिंडा में फ्लिपकार्ट के गोदाम में 4.5 करोड़ से अधिक के मोबाइल चोरी।

बठिंडा में फ्लिपकार्ट के गोदाम में 4.5 करोड़ से अधिक के मोबाइल चोरी।

HighLights

  1. भुच्चो मंडी फ्लिपकार्ट गोदाम से मोबाइल फोन चोरी।

  2. करीब 980 सैमसंग मोबाइल, कीमत 4.5 करोड़ से अधिक।

  3. चोर सीसीटीवी डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

संवाद सूत्र, भुच्चो मंडी। भुच्चो कैंचियां रोड स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के गोदाम में बीती रात चोरों ने सैमसंग कंपनी के करीब 980 महंगे मोबाइल फोन चोरी कर ले गए, जिनकी कीमत 4.5 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

वारदात के बाद चोर गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग वाली डीवीआर भी अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी।

गोदाम के मैनेजर प्रकाश के अनुसार, बीती रात करीब ढाई बजे गोदाम के कर्मचारी माल की डिलीवरी लेकर निकले थे। सुबह करीब पांच बजे जब वे वापस पहुंचे तो गोदाम के शटर का ताला गायब था और शटर ऊपर उठा हुआ था। अंदर जाकर जांच करने पर बड़ी संख्या में महंगे मोबाइल फोन गायब मिले।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोर सैमसंग कंपनी के करीब 980 मोबाइल फोन ले गए हैं। प्रत्येक फोन की कीमत 35 हजार से 45 हजार रुपये के बीच बताई जा रही है। इस हिसाब से चोरी हुए मोबाइलों की कीमत करोड़ों रुपये में है। चोर जाते समय सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने वाली डीवीआर भी ले गए, जिससे जांच में पुलिस को अतिरिक्त चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

सीनियर पुलिस अधिकारियों ने लिया जायजा

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस चौकी के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद डीएसपी साइबर सरबजीत सिंह और डीएसपी संदीप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

मोबाइल फॉरेंसिक लैब यूनिट की टीम ने घटनास्थल की जांच कर चोरी से जुड़े सुराग जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस वारदात के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल चोरों की पहचान और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- लुधियाना में सुहागरात पर स्विमिंग पुल में डुबोकर पत्नी का कराया धर्म परिवर्तन, ससुर ने शादी मानने से किया इनकार