विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना में सुहागरात पर स्विमिंग पुल में डुबोकर पत्नी का कराया धर्म परिवर्तन, ससुर ने शादी मानने से किया इनकार

Published: Sun, 25 Oct 2026 02:00 AM (IST)

लुधियाना में प्रेम विवाह करने वाली एक युवती ने ससुराल पक्ष पर धोखे से धर्म परिवर्तन कराने, दहेज मांगने और ...और पढ़ें

स्विमिंग पुल में डुबोकर धर्म परिवर्तन। वीडियो से ली गई तस्वीर

स्विमिंग पुल में डुबोकर धर्म परिवर्तन। वीडियो से ली गई तस्वीर

HighLights

  1. लुधियाना में प्रेम विवाह के बाद युवती ने लगाए गंभीर आरोप।

  2. ससुराल पक्ष पर धोखे से धर्म परिवर्तन कराने का आरोप।

  3. दहेज में 10 लाख रुपये मांगने और मारपीट का भी आरोप।

संवाद सहयोगी, लुधियाना। बाइक राइडिंग के दौरान हुई दोस्ती के बाद प्रेम विवाह करने वाली युवती ने ससुराल पक्ष पर धोखे से धर्म परिवर्तन कराने, दहेज मांगने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी की मुलाकात बाइक राइडिंग के दौरान युवक से हुई थी। युवक ने खुद को जटसिख बताया और दोनों के बीच रिश्ता हो गया।

परिवार की सहमति के बाद 2 सितंबर 2026 को संत विहार स्थित शनि शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी हुई। इसके बाद पांच सितंबर को बेटी की विदाई की गई। आरोप है कि पांच अक्टूबर को जब युवती ससुराल पहुंची तो वहां घर के निचले हिस्से में दूसरे धर्म संबंधी स्थान था।

अपना धर्म अपनाने की रखी शर्त

उसके ससुर ने शादी मानने से इनकार करते हुए अपना धर्म अपनाने की शर्त रखी। युवती के मुताबिक ससुर उसे तीसरी मंजिल पर बने स्विमिंग पूल में ले गया और पानी में डुबकी लगवाकर धर्म परिवर्तन करवाया। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और वीडियो भी बनाया गया।

पीड़िता के मुताबिक पति की छाती पर दूसरी युवती के नाम का टैटू बना था। बाद में उसे पति के दूसरी युवती से संबंध होने का पता चला। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने 10 लाख रुपये और दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया।